शहर के गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत एक युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
Prostitution racket busted in a city garden, three women and a young man arrested, questions being raised on police action
बिलासपुर : न्यायधानी के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरु चौक इलाके में लगातार मिल रही देह व्यापार की खबरों के आधार पर रक्षा टीम ने मौके पर दबिश दी. इस दौरान तीन संदिग्ध महिलाएं — भावना सूर्यवंशी, मंजू तिवारी और पिंकी उर्फ हरीताली को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने पुलिस से बहसबाजी की. जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया. जांच के बाद इनकी देह व्यापार में संलिप्तता सामने आई. जिसके आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया.
पकड़ी गई महिलाओं में रामायण चौक, चिंगराज पारा निवासी 30 वर्षीय महिला, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी 45 वर्षीय एवं देहन पारा, सकरी निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है. इनके साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी उम्र 30 साल को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है.
हालांकि यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पुलिस कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में कई बार कार्रवाई कर चुकी है. लेकिन इसके बावजूद वहां देह व्यापार का अवैध धंधा बार-बार सक्रिय हो जाता है. इससे यह सवाल उठता है कि क्या पुलिस की ये कार्रवाइयां महज़ दिखावा है या फिर प्रशासन अब तक इस गिरोह के खिलाफ कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाल सका है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



