छत्तीसगढ़ की लाज में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, मची अफरा-तफरी, 3 लड़कियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Prostitution racket going on in Chhattisgarh's lodge, police raided, chaos ensued, 6 accused including 3 girls arrested
दुर्ग : भिलाई के पावर हाऊस में घनी आबादी के बीच मौजूद एक लॉज में मंगलवार की रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जिस्मफरोशी के धंधे का भांडाफोड़ किया है. यहां पुलिस ने 3 लड़कियों सहित 6 युवकों को संदिग्ध हालत में पाया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत लिया और थाने ले आई. इसके बाद पुलिस ने सभी को दुर्ग की अदालत मे पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
बता दें कि छावनी थाना पुलिस को भिलाई पावर हाऊस स्थित प्रभात लॉज में जिस्मफरोशी के धंधे के बारे में खबर मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी. इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. सभी इधर-उधर भागने लगे. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सभी को दबोच लिया. इस दौरान पुलिस ने दो स्थानीय और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली लड़की समेत 3 युवकों को हिरासत में लिया.
पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ की प्रभात लॉज के संचालक ने जांजगीर के ग्राम पंचायत पेंडरी के रहने वाले निलेश वर्मा को संचालन के लिए लाॅज दिया हुआ है. इस मामले में पुलिस ने निलेश वर्मा, लॉज संचालक सुप्रभात शील, दुर्ग के गिरधारी नगर निवासी राजेन्द्र यादव, जामुल निवासी मंजु लहरे, सुपेला निवासी लक्ष्मी हलधर और ग्राम परसदा निवासी संगीता बंजारे को गिरफ्तार किया है.
पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रभात लॉज का संचालक प्रभात शील और राजेंद्र यादव के लिए लड़कियों को लाया गया था. मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



