भगवान नारायण हॉस्पिटल पर रायपुर नगर निगम जोन 8 ने 10 हजार रुपए का ठोंका जुर्माना, नोटिस जारी कर दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी
Raipur Municipal Corporation Zone 8 has imposed a fine of Rs 10,000 on Bhagwan Narayan Hospital and issued a notice warning of strict action.
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की मौजूदगी में सख्त एक्शन लिया गया.
नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर स्थित भगवान नारायण हॉस्पिटल के संचालक को हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट जनरल सूखा गीला कचरा ब्लैक पॉलीथिन में देने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आने पर फौरन नोटिस जारी कर भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना किया है
साथ ही हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निपटान की उचित व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने भगवान नारायण हॉस्पिटल कबीर नगर के सम्बंधित संचालक को नोटिस में दिए हैँ. अन्यथा की स्थिति में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 अंतर्गत प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी नोटिस में दी गयी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



