दर्दनाक तीन सड़क हादसे, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, हाइवा की टक्कर से युवक की गई जान, लोगों ने किया चक्काजाम

Three tragic road accidents: a speeding truck crushed a bike rider, killing a young man; a truck collided with a truck, killing a young man; people blocked the road.

दर्दनाक तीन सड़क हादसे, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, हाइवा की टक्कर से युवक की गई जान, लोगों ने किया चक्काजाम

कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे, कार के एयरबैग खुले

राजिम/फिंगेश्वर : राजिम-फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग तक खुल गए. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर रेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी  हादसे में बाइक सवार दो युवकों के पैर टूट गए हैं. साथ ही कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी. खबर पर फिंगेश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा.

घायलों का पहचान नहीं हो गई है. दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है. बताया जा रहा है कि कार चला रही महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं. जो बेलर में पदस्थ बताई जाती हैं. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

नवापारा : रायपुर जिले के नवापारा इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया.हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा-आरंग मार्ग पर ग्राम पोंड के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि तामासिवनी निवासी नरोत्तम साहू उम्र.58 साल ग्राम पोंड आया था. दोपहर करीब 2 बजे अपने टीवीएस मोटरसाइकिल नम्बर CG04 FC 4719 से ग्राम पोंड से अपने गांव लौट रहे थे. तभी पोंड के बस स्टैंड के पास आरंग की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा नम्बर CG04 नस 8300 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरोत्तम साहू सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
घहादसे की खबर मिलते ही चंपारण चौकी पुलिस और नवापारा थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण घटनास्थल और आसपास ब्रेकर बनाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए जाम में डटे रहे.
इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म किया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़-बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ नहीं पाए.
खबर मिलते ही राहगीरों ने फौरन एंबुलेंस बुलाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान विनोद जांगड़े उम्र 34 साल निवासी ग्राम डूमरपाली के रुप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वह किसी काम से होंडा शाइन मोटरसाइकिल नम्बर CG 10 AY 2437 से पामगढ़ की तरफ जा रहा था. तभी बीच रास्ते में सुबह 10 बजे यह भीषण दुर्घटना हो गई. 
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा ट्रक के तेज रफ्तार में होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में शामिल ट्रक का नंबर CG 12 C 1295 बताया गया है. पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है.
स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाने, गति नियंत्रण के कड़े प्रावधान लागू करने और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t