ड्यूटी के दौरान शराब पीते दिखे रेंजर साहब, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल, लोगों में काफी आक्रोश, कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

Ranger Sahib was seen drinking alcohol while on duty, the video went viral on social media, sparking outrage and questions about his performance.

ड्यूटी के दौरान शराब पीते दिखे रेंजर साहब, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल, लोगों में काफी आक्रोश, कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के धमनी वन परिक्षेत्र के सुंदरपुर सर्किल के रेंजर बसंत लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना स्थानीय लोगों के द्वारा रिकॉर्ड की गई और देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गई.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेंजर बसंत लाल वर्दी में हैं और सरकारी वाहन के पास बैठे हुए शराब का सेवन कर रहे हैं. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
लोगों का कहना है कि जिस अधिकारी पर वन क्षेत्र की सुरक्षा और जिम्मेदारी है. वहीं अगर अधिकारी इस तरह की लापरवाही करेगा तो जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी?
सूत्रों के मुताबिक यह मामला वन विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है और जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं. फिलहाल, रेंजर बसंत लाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t