बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर रायपुर भाजपा विधायक विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी सहदेव गिरफ्तार

Sahdev, the accused who defrauded Raipur BJP MLA Purandar Mishra by posing as the personal assistant of BJP National President Nitin Naveen, has been arrested.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर रायपुर भाजपा विधायक विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी सहदेव गिरफ्तार

रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर पैसे ऐंठे थे. मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुरी जिले के अस्तरंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक,24 मई 2026 को आरोपी ने खुद को नितिन नवीन का पीए बताया और तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम सुनते ही विधायक पुरंदर मिश्रा ने पैसे ट्रांसफर भी कर दिया.
विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि कॉल करने वाला उड़िया टोन में बात कर रहा था और पीछे बच्चों की आवाज भी सुनाई दे रही थी. इसी भरोसे में उन्होंने नारायण मिश्रा को पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा. आरोपी द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद आरोपी लगातार और पैसों की मांग करता रहा. जिससे ठगी का शक हुआ.
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खम्हारडीह और पंडरी थाना से संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी जांच शुरू की. जांच में आरोपी की पहचान सहदेव मलिक निवासी पुरी, ओडिशा के रूप में हुई. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और रायपुर लाकर अदालत में पेश किया.
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इस तरह की ठगी की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t