बैंक फील्ड ऑफिसर ने किसान के खाते से उड़ाए 9.50 लाख, कृषि लोन के बहाने ठगी, एटीएम और ट्रांजेक्शन का दुरुपयोग, 1 साल बाद प्रवीण शर्मा गिरफ्तार

Bank field officer siphoned ₹9.50 lakh from farmer's account, fraudulently misusing ATM and transaction details under the guise of agricultural loan; Praveen Sharma arrested after 1 year

बैंक फील्ड ऑफिसर ने किसान के खाते से उड़ाए 9.50 लाख, कृषि लोन के बहाने ठगी, एटीएम और ट्रांजेक्शन का दुरुपयोग, 1 साल बाद प्रवीण शर्मा गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में बैंक फील्ड ऑफिसर ने किसान के बैंक खाते से 9 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है. कृषि लोन की रकम का पैसा हड़प लिया. आरोपी प्रवीण शर्मा करीब 1 साल से फरार चल रहा थाप्रवीण शर्मा जिसे गीदम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने जुलाई 2025 में शिकायत दर्ज कराई कि उसने फरवरी 2024 में एक्सिस बैंक गीदम शाखा से 14 लाख 39 हजार 762 रुपए का एग्रीकल्चर लोन लिया था. खाता खुलवाने और बैंक प्रक्रिया में मदद करने वाला फिल्ड ऑफिसर प्रवीण शर्मा धीरे-धीरे उसके बैंक दस्तावेज, एटीएम और ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी अपने पास रखता रहा.
आरोप है कि फरवरी और मार्च 2024 के दौरान आरोपी ने एटीएम और अन्य बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल कर खाते से 9.50 लाख रुपए निकाल लिया. रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया. शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक न्यास भंग और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने मोबाइल सीडीआर, साइबर लोकेशन और मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपी की तलाश की. फिर 26 मई 2026 को जगदलपुर निवासी प्रवीण कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t