पाईप लाईन बिछाने से मना कर सरपंच और ग्रामीणों ने की मारपीट, पुलिस ने गांव के मुखिया तारण दास समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sarpanch and villagers beat up the villagers for refusing to lay the pipeline, police arrested two accused including village head Taran Das

पाईप लाईन बिछाने से मना कर सरपंच और ग्रामीणों ने की मारपीट, पुलिस ने गांव के मुखिया तारण दास समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

धरसींवा : थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुंगेरा में महेन्द्रा स्पंज के द्वारा लखना एनिकट जो खारुन नदी पर है/ पाईप लाईन बिछाने का काम चलने से ड्युटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों और काम कर रहे कर्मचारियों को पाईप लाईन नही बिछाने देंगे कहकर सुंगेरा के सरपंच और ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने से सरपंच एवं अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 342, 294, 323, 506, 186, 332, 353, 147, 148 भादवि. कायम किया गया.
लंबे समय से फरार चल रहे सुंगेरा गांव के सरपंच और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से ताल्लुक रखने वाले तारणदास साहू पिता स्व टीकाराम साहू और ताकेश्वर उर्फ तारकेश्वर साहू पिता परस राम साहू और बिसंभर यादव पिता स्व लतेल यादव (तीनों) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB