10 अगस्त से राजिम के लिए लोकल ट्रेन, सांसद प्रतिनिधि दयालु गाड़ा ने किया राजिम रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र शुरु करने की मांग

Local train for Rajim from August 10, MP representative Dayalu Gada demanded to start ticket booking center at Rajim railway station

10 अगस्त से राजिम के लिए लोकल ट्रेन, सांसद प्रतिनिधि दयालु गाड़ा ने किया राजिम रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र शुरु करने की मांग

रायपुर : राजधानी वासियों और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल लोग अब रायपुर से अभनपुर होकर राजिम तक का सफर एक दम आराम से कर सकेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू को मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं रेलवे की तरफ से ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है. और 10 अगस्त से 3 मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरु हो जाएगा.
गोबरा नवापारा-राजिम क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन रेलवे स्टेशन को लेकर स्थानीय जनता में अपार उत्साह है. इस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि दयालु गाड़ा ने रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग केंद्र (आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट) शुरु करने की मांग उठाई गई है.
क्षेत्रवासियों की तरफ से सांसद बृजमोहन अग्रवाल से अनुरोध किया कि इस सुविधा को 15 अगस्त 2025 से पहले शुरु करवाया जाए. ताकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनता को यह बेहतर सुविधा मिल सके. इस पहल से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, और विद्यार्थियों को अन्य स्टेशनों पर टिकट बुकिंग के लिए निर्भरता से मुक्ति मिलेगी. जिससे उनका सफर आसान होगा.  

ट्रेन का टाइम टेबल जारी
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से राजिम के लिए तीन मेमू ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी गई है. ये ट्रेन रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को संचालित होंगी. दो मेमू पहले से रायपुर-अभनपुर रुट पर चल रहीं थीं. जिनका अब राजिम तक विस्तार कर दिया गया है. वहीं एक नई मेमू को भी रेलवे की तरफ से मंजूरी दी गई है. इन ट्रेनों का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर और माणिकचौरी में होगा. सभी ट्रेनें रोजाना संचालित होगी.
पहली ट्रेन- रायपुर से प्रस्थान: 04:45 बजे, राजिम आगमन: 06:20 बजे, राजिम से वापसी: 06:45 बजे, रायपुर वापसी: 08:02 बजे
दूसरी ट्रेन- रायपुर से प्रस्थान: 09:00 बजे, राजिम आगमन: 10:35 बजे, राजिम से वापसी: 11:10 बजे, रायपुर वापसी: 11:45 बजे
तीसरी ट्रेन- रायपुर से प्रस्थान: 16:20 बजे, राजिम आगमन: 18:00 बजे, राजिम से वापसी: 19:20 बजे, रायपुर वापसी: 20:15 बजे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB