स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, मंदिर जा रहा बाइक सवार घायल, युवक अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार, बच्चों में मचा हड़कप

School bus crushes bike rider, temple-bound biker injured, youth hospitalized, driver absconding, children panicked

स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, मंदिर जा रहा बाइक सवार घायल, युवक अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार, बच्चों में मचा हड़कप

कोरबा : कोरबा-सक्ति मार्ग पर उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकेजा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसा सुबह हुआ. जब स्वामी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. टक्कर के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे स्कूली बच्चों से भरी स्वामी स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जहा हादसे के बाद हड़कप मच गया. बाइक सवार सड़क किनारे घायल हालत में खून से लतपथ पड़ा हुआ था. वही इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी. जहां किसी तरह एंबुलेंस के जरिए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया. बताया जा रहा है कि बस पर करीब 14 बच्चे बैठे हुए थे. जो बस में बैठकर जा रहे थे.
इस हादसे के बाद बच्चे डरे सहमे हुए थे और चीख पुकार मचाने लगे. बताया जा रहा है कि घायल युवक रेनखोल निवासी उत्तम यादव है. जो नवरात्र में सुबह दर्शन करने मंदिर जा रहा था. तब ये हादसा सामने आया है. हादसे में उत्तम यादव बुरी तरह घायल हो गया. उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटे आई है. वहीं इस हादसे की जानकारी उसके परिजनों को भी फोन कर दी गई. चश्मदीदों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
घटना स्थल पर मौजूद समाजसेवी किशन साव ने बताया कि सड़क पर युवक खून से लतपथ बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. जहां कई लोग देखकर उसे नजरअंदाज कर रहे थे. समय रहते उसे अस्पताल भेजा गया नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी.
स्थानीय ग्रामीण भीम कंवर ने बताया कि मुख्य मार्ग होने की वजह से भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. लेकिन इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है और तेज रफ्तार वाहनो के चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए विशेष निगरानी में रखा गया है. हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t