बुलेट मोटरसाइकिल में सीट बेल्ट नहीं बांधने पर हुआ एक हजार रुपये का चालान, ट्रेवल व्यवसायी ने लगाई इंसाफ की गुहार

A travel businessman has been fined ₹1,000 for not wearing a seatbelt on a Bullet motorcycle, and has appealed for justice.

बुलेट मोटरसाइकिल में सीट बेल्ट नहीं बांधने पर हुआ एक हजार रुपये का चालान, ट्रेवल व्यवसायी ने लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक ट्रेवल व्यवसायी की बुलेट बाइक पर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में फर्जी चालान कटने का मामला सामने आया है. चालान की रकम एक हजार रुपये है. लेकिन जुर्माना दोपहिया वाहन पर सीट बेल्ट न होने को लेकर है. दिलचस्प बात यह है कि बाइक कभी बिलासपुर से बाहर नहीं गई. फिर भी चालान ओडिशा में कैसे कट गया. यह रहस्य बना हुआ है. इस चालान के पेंडिंग रहने की वजह से बाइक का नाम ट्रांसफर भी अटक गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के गोलबाजार निवासी ट्रेवल व्यवसायी चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने अपनी बुलेट बाइक CG10 AS 1735 हाल ही में बेच दी थी. लेकिन जब वह वाहन का नाम ट्रांसफर कराने परिवहन विभाग गए तो पता चला कि बाइक पर एक हजार रुपए का चालान पेंडिंग है. ऑनलाइन जांच में चालान 22 अगस्त 2021 को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के सलंगाबहाल इलाके में काटा गया दिखाया गया. जिसमें कारण बताया गया कि सीट बेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया है.
चंद्रशेखर का कहना है कि उनकी बाइक कभी बिलासपुर से बाहर नहीं गई. इसलिए ओडिशा में चालान कटना और वह भी सीट बेल्ट न पहनने का जुर्माना पूरी तरह तकनीकी त्रुटि या फर्जीवाड़ा है. इससे उनकी नामांतरण प्रक्रिया रुक गई है. और वे चालान को रद्द कराने के लिए ओडिशा तक नहीं जा सकते हैं. जिससे वे परेशान हैं.
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने साफ किया है कि ओडिशा के चालान का निराकरण वहीं से किया जाएगा. ऑनलाइन अपील की सुविधा है. लेकिन उसमें भी कई समस्याएं हो सकती हैं. सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ समय से ओडिशा में फर्जी चालानों की शिकायतें बढ़ रही हैं. जिससे वाहन मालिकों, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t