घर में अकेली महिला को देख सरपंच की बिगड़ी नियत, फिर करने लगा घिनौना कांड, पीड़िता ने खाया जहर, गांव में मची अफरा-तफरी
Seeing a woman alone in her home, the Sarpanch's intentions became corrupted and he committed a heinous crime. The victim consumed poison, causing panic in the village.
बिलासपुर/पचपेड़ी : न्यायधानी बिलासपुर जिले में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है. गांव के सरपंच पर यह आरोप लगाया गया है. घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया. जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पति और परिवार बाहर गए हुए थे. महिला घर में अकेली सो रही थी. इसी दौरान गांव के सरपंच धनेश साहू घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे. आरोप है कि सरपंच ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की.
घबराई हुई पीड़िता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने आरोपी को घर से भागते हुए देखा. घटना से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया. जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



