गरियाबंद में लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ, मतदान सुरक्षा को लेकर लोगों ने किया हस्ताक्षर

Signature campaign launched in Gariaband to protect democracy and against vote theft, people signed regarding voting security.

गरियाबंद में लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ, मतदान सुरक्षा को लेकर लोगों ने किया हस्ताक्षर

गरियाबंद : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद अध्यक्ष हाफिज खान के नेतृत्व में पिपरछेड़ी मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष सदस्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार पीपर छेड़ी हाट बाजार में वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. 
जिसमें  ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा मुख्य उपदेश्य यह है कि नेताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता की आवाज को सशक्त करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर कर इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया.
हाफिज खान ने कहा कि भारत चुनाव आयोग से आह्वान कर रहे हैं कि मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराए। हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सुचियो को तस्वीरों सहित सार्वजनिक करे. गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली बनाए.अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए और स्पष्ट कट ऑफ तिथि पहले से घोषित की जाए. व्यवस्थित रुप से मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों/ एजेंटो पर कानूनी कार्रवाई करे.
इसी उपदेश्य से सभी बूथों में जाकर मतदाताओं के हस्ताक्षर करवाने के लिए निकले हैं. ज्यादा से ज्यादा मतदाता के बीच में जाकर इस वोटो की चोरी रोकने के बारे में बताना है. इसमें युवाओं को ज्यादा जोड़ा जा रहा है.
हाफिज खान ने कहा कि मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हैं. लोकतंत्र की बुनियाद हर वोट की शक्ति पर टिकी है. लेकिन आज यह नींव ही खतरे में है. अभियान का उद्देश्य जनता को जागरुक करना और निर्वाचन आयोग पर दबाव डालना है. ताकि हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो और किसी को भी मताधिकार से वंचित न किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t