कुत्ता खरीदने पैसा नहीं देने पर हथौड़ी से बेटे ने हथौडा से किया जानलेवा हमला, मां की मौत, पत्नी घायल, हालत नाजुक, आरोपी फरार
Son attacked his mother with a hammer for not paying money to buy a dog, mother died, wife injured, condition critical, accused absconding
रायपुर : थाना उरला क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक सनकी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार है. और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन उम्र 45 सालपेशे से ई-रिक्शा चालक है. अपनी मां गणेशी देवांगन उम्र 70 साल से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांग रहा था. मां द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर प्रदीप ने पास पड़े हथौड़े से अपनी मां पर वार किया. जिससे वह गंभीर रीप से घायल हो गई. इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन उम्र 35 साल पर भी हमला कर दिया.
आरोपी के 15 साल के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और पास में भागकर आसपास के लोगों को घटना की खबर दी. लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल मां को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पत्नी रामेश्वरी देवांगन का इलाज जारी है. और बातचीत कर रही है. आरोपी के दो लड़का और एक लड़की है.
आरोपी
प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन उम्र 45 साल पता नागेश्वर नगर, थाना उरला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



