अपराधों के रोकथाम पर उठा कदम, रायपुर में 50 से ज्यादा मामलों का आरोपी कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Steps taken to prevent crimes notorious ganja smuggler Ravi Sahu accused in more than 50 cases in Raipur arrested police took out a procession

अपराधों के रोकथाम पर उठा कदम, रायपुर में 50 से ज्यादा मामलों का आरोपी कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर : शहरी क्षेत्र समेत रायपुर क्षेत्र के कुख्यात गांजा तस्कर डॉन रवि साहू को एक महीने के भीतर दूसरी बार पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आदतन आरोपी को गिरफ्तारी से पहले उसे मोहल्ले में पैदल घुमाया गया और फिर थाने लेकर विधिवत कार्रवाई की गई
मिली जानकारी के मुताबिक रवि साहू पर रायपुर के अलग-अलग थानों में करीब 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. रवि साहू पर एनडीपीएस समेत कत्ल की कोशिश जैसे गंभीर मुकदमे हैं. क्षेत्र में उसकी दशहत को कम करने पुलिस ने रवि साहू की रायपुर शहर के कालीबाड़ी से पैदल जुलुस निकाला.
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर रवि साहू को इसी साल 6 महीने के लिए तड़ीपार किया गया था. कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर उसे उसी के क्षेत्र में पैदल घूमते हुए थाने तक लेकर गई.
इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया गया है. बता दें कि राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है. चाकूबाजी, हत्या और मारपीट जैसे अपराधों के रोकथाम और क्षेत्र के अपराधियों की धरपकड़ के लिए शासन स्तर पर पुलिस को निर्देशित किया गया है. इसी कड़ी में अपराधी रवि साहू पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था कायम करने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
गौरतलब है कि बढ़ते क्राइम के बीच रायपुर पुलिस द्वारा अपराध के आंकड़े जारी किए गए हैं. आंकड़ों में बताया गया है कि इस साल चाकूबाजी 40 प्रतिशत तक कम हुए हैं. महिला संबंधित अपराध छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएं भी कम हुई है. लेकिन हत्या के मामले बढ़े हैं. इसमें 7 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI