आधी रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर किया पथराव, बेरहमी से पीटा, वीडियो किया वायरल, अमन डॉन गैंग के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Stones were pelted at the house of a software engineer at midnight, he was brutally beaten, the video went viral, Aman Don was arrested along with the gang, police took out a procession
रायपुर : राजधानी रायपुर के बोरियाकला इलाके में स्थित रिद्धिसिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी में आधी रात को गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया. सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत पंकज कुमार सिंह नामक युवक के घर पर पहले पथराव किया गया. फिर उसे घर से खींचकर बाहर लाया गया और बेहद बेरहमी से पीटा गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह मामला मुजगहन थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे अमन बंजारे और उसके 4-5 साथियों ने पैसे नहीं देने की बात पर घर से निकालकर बुरी तरह मारपीट की. घटना में पंकज को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 106/25 के तहत धारा 296, 351(2), 331(2), 109, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज किया.
चंद घंटों में मुख्य आरोपी अमन बंजारे सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें 2 नाबालिग बालक भी शामिल हैं.
स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है. वारदात के बाद से रिहायशी इलाकों में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
अमन बंजारे पिता सालिक कुमार बंजारे, उम्र 20 साल निवासी मकान नंबर 73, लोटस पार्क, गोरिया कला, थाना मुजगहन
राघव पटेल पिता राघवेंद्र पटेल, उम्र 20 साल निवासी एलआईजी 48, बोरियाकला, स्थाई पता – उदय नगर, कांकेर
साजन बंजारे पिता ननका बंजारे, उम्र 19 साल निवासी सतनामी मोहल्ला, तेलीबांधा
अनिल कुमार पिता हरीश कुमार, उम्र 19 सक निवासी एलआईजी 48, बोरियाकला, स्थाई पता – कलेक्टर बंगला के पीछे, कांकेर
प्रियांशु चंद्र पिता नंदकुमार चंद्र, उम्र 20 साल निवासी एलआईजी 48, बोरियाकला, स्थाई पता – नर्सरी मोहल्ला, कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



