विधायक की चलती गाड़ी पर पथराव, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे गुरु खुशवंत साहेब, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Stones were pelted on the moving vehicle of the MLA, causing commotion, Guru Khushwant Sahib had a narrow escape, police is searching for the unknown accused

विधायक की चलती गाड़ी पर पथराव, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे गुरु खुशवंत साहेब, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दौरे से लौट रहे विधायक खुशवंत साहेब पर हमला हो गया. किसी ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया. घटना में विधायक गुरु खुशवंत साहेब बाल-बाल बच गये. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी है.
बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे. लौटते समय चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी नम्बर CG07 CK 0707 पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई. इस घटना में गाड़ी का कांच टूट गया.
गौरतलब है कि पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि अगर गाड़ी धीमी होती तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर विधायक को लग सकता था. घटना के तुरंत बाद विधायक के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी गई है. हमलावर कौन थे और उनके हमला करने का मकसद क्या था? यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB