तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, स्कूल से छुट्टी के बाद हादसा, चप्पल देखकर पता चला, गांव में पसरा सन्नाटा

4 innocent children including siblings died due to drowning in a pond, accident happened after school, it was known by looking at slippers, silence prevailed in the village

तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, स्कूल से छुट्टी के बाद हादसा, चप्पल देखकर पता चला, गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. भैंसतरा गांव में खेलते-खेलते तालाब नुमा डबरी में डूबने से एक साथ 4 बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का है. बलौदा पुलिस ने सभी बच्चों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. गांव में एक साथ चार बच्चों की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया है. सभी बच्चे 4 से 9 साल के बीच के थे. इनमें से 2 बच्चे भाई-बहन भी थे. वहीं बाकी 2 लड़कियां दोस्त थीं.
मिली जानकारी के मुताबिक  बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में शनिवार को 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद ये चारों बच्चे गांव के घटोली डबरी की तरफ खेलने गए थे. दोपहर 3 बजे के आसपास ग्रामीण ने घटोली डबरी में एक बच्चे का शव तैरते देखा। उसने परिजन को इसकी खबर दी. जैसे ही ये बात गांव में फैली बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. एक शव को बाहर निकालकर बाकी तीन बच्चों की भी तलाश की गई. इस दौरान तीनों बच्चे डबरी के अंदर पानी में ही मिले. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
मृतक बच्चों के नाम
पुष्पांजलि श्रीवास (9 साल) पिता भागीरथी श्रीवास
तुषार श्रीवास (5 साल) पिता भागीरथी श्रीवास
ख्याति केंवट (4 साल) पिता जीवधन केंवट
अंशिका यादव (8 साल) पिता दुर्गेश यादव
चारों बच्चे आपस में अच्छे दोस्त थे. वे हमेशा साथ खेला करते थे. पुष्पांजलि कक्षा तीसरी, तुषार कक्षा पहली, ख्याति कक्षा पहली और अंशिका यादव कक्षा दूसरी की छात्रा थी- जांजगीर डीएसपी कविता ठाकुर
लगातार हुई बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में जल भराव हो गया है. कई बार बच्चे खेलने या नहाने पहुंच जाते हैं. इससे सावधान रहने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB