अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की बचाई जान, पुलिस और नागरिकों ने पेश की ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल

Struck by an Unidentified Vehicle: Elderly Woman Injured in Road Accident Rescued; Police and Citizens Set a Shining Example of Honesty and Humanity.

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की बचाई जान, पुलिस और नागरिकों ने पेश की ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल

बिलासपुर : सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सिम्स चौक स्थित भावे रजब अली मेडिकल दुकान के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी. सड़क पर तड़प रही इस घायल महिला को पुलिस और स्थानीय नागरिकों की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचाया गया. और रमजान के मौके पर एएसआई मोहम्मद रमजान ने उसके पास मिले करीब 47,000 रुपये भी सुरक्षित पुलिस चौकी के सुपुर्द कर ईमानदारी की बेहतरीन मिसाल पेश की.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के समय अज्ञात बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी और फरार हो गया. त्वरित राहत कार्य: मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने बिना समय गंवाए महिला को ऑटो में बैठाकर सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया. जिससे उसकी जान बच सकी.
महिला की गठरी की जांच करने पर उसमें ₹500, ₹200, ₹100, ₹50, ₹20 और ₹10 के नोटों व चिल्लर समेत कुल करीब 47,000 रुपये बरामद हुए. यह पूरी रकम सुरक्षित रूप से सिम्स अस्पताल और सिम्स पुलिस चौकी को सौंप दी गई.
पुलिस विभाग के एएसआई मोहम्मद रमजान ने तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मानवता का उत्कृष्ट परिचय दिया. इस पुनीत कार्य में नागरिक प्रकाश वर्मा, रामपुरी बंजारे, लियाकत खान, ज्ञानू वस्त्रकार और दीपमाला वस्त्रकार ने भी अपना सक्रिय और अहम योगदान दिया.
समय पर की गई इस त्वरित कार्रवाई के कारण ही घायल बुजुर्ग महिला को नया जीवन मिल सका है. ‘हाल-ए-हलचल’ परिवार एएसआई मोहम्मद रमजान जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी और मदद के लिए आगे आए सभी नागरिकों के जज्बे को सलाम करता है. समाज में इसी तरह की एकजुटता और मानवता की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB