आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगा घर, एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा -मुख्यमंत्री साय

Surrendered Naxalites and families of Naxal victims will get homes data of stolen vehicles will be available in one click Chief Minister Sai

आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगा घर, एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा -मुख्यमंत्री साय

CM साय ने किया साइबर भवन का उद्घाटन, एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा

दुर्ग : पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर स्थित साइबर भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सशक्त एप’ का शुभारंभ किया. इस एप को आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया है. जिसका मकसद पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है. अब छत्तीसगढ़ राज्य के हर जिले में पुलिस जवान इस एप का उपयोग कर चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक पर हासिल कर सकेंगे.
यह एप पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी हुए वाहनों की पहचान को सरल और तेज बनाएगा. जिससे बरामदगी की प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी होगी. ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रुप से विकसित किया गया है और इसे प्ले स्टोर पर ‘सशक्त एप’ नाम से डाउनलोड किया जा सकता है.
सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर यह जांचने की सुविधा देगा कि वाहन चोरी का है या नहीं. एप में डेटा प्रविष्टि की जिम्मेदारी संबंधित जिले की डीसीआरबी शाखा द्वारा निभाई जाएगी. जिससे डेटा का नियमित अद्यतन सुनिश्चित होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक- CM साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने नौसेना के उन शूरवीरों को अपनी श्रद्धांजलि दी. जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक हैं. उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और आपदा राहत के दौरान सराहनीय भूमिका निभाई. उनकी सेवा और बलिदान का देश हमेशा कर्जदार रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

CM साय का आज होने वाला जनदर्शन फिर स्थगित

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 5 दिसम्बर गुरुवार को प्रस्तावित जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से फिर स्थगित हो गया है.

आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगा घर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नक्सल परिदृश्य पर समीक्षा बैठक हुई. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों के मूल्यांकन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई.
साय ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है. नक्सल आत्मसमर्पण के लिए जनजागरुकता अभियान को और तेज करने की जरुरत है. बस्तर क्षेत्र के लोग अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं. जिसकी झलक हाल ही में संपन्न बस्तर ओलंपिक में भी दिखी.
आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 मकानों के निर्माण काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नगरीय निकायों में 15 हजार नए आवास मंजूर,सीएम ने कहा- जल्द हर गरीब के पक्के मकान का पूरा होगा सपना

रायपुर : केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में जल्दी ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है. सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करेगी.
राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए मंत्रालय ने इसकी लिस्ट भी भेजी है. केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य शासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरुप पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करते हुए विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं.
'सबके लिए आवास’ मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर 2024 से प्रारंभ किया गया है. इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. भारत सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य (रैपिड असेसमेंट सर्वे) 15 नवम्बर से शुरु कर दिया गया है. सर्वेक्षण के दौरान हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

हितग्राहियों को वितरित किया गया कई योजनाओं की सहायता राशि व उपकरण

रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के कई हितग्राहियों को सहायता राशि व उपकरण प्रदान किया. जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 35 हितग्राहियों को पूर्ण आवास का प्रमाण-पत्र, श्रम विभाग के तहत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत आरती कुमार चन्द्रा को 2 लाख 50 हजार रुपये और श्रीमती सुकवारा यादव को 1 लाख रुपये प्रदाय किया गया.
इसी तरह मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना अंतर्गत  दयाराम, श्रीमती कदरा उरांव को 2-2 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्ति योजना सहायता योजना अंतर्गत कु.निशा सिदार को 2 लाख रुपये की राशि प्रदाय किया गया। खाद्यान्न सहायता योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों का बीपीएल कार्ड बनाया गया. इनमें मीनू लहरे, रेशमा सिंदुर, नीलम केरकेट्टा, चंदानी कुमार एवं कल्पना सिदार शामिल है. राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें श्री उमेश चौहान को 93 हजार 200 रुपये, श्री मनोज मिरी को 93 हजार 200 रुपये तथा लीलाम्बर पटेल एवं श्रीमती ज्योत्सना पटेल को 70-70 हजार रुपये प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कुमारी पवन कुमार राठिया को ब्रेलकीट एवं पोखराज राठिया को एमआरकीट प्रदाय किया गया। किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया. इनमें गोपीनाथ पंडा को नलकूप खनन पर अनुदान 10 हजार रुपये की राशि प्रदाय किया गया। इसी तरह ललित कुमार गुप्ता एवं अंजनी कुमार डनसेना को 35-35 हजार रूपये, गोपाल साहू एवं केसरलाल यादव को सिंचाई पाइप पर अनुदान हेतु 9-9 हजार रुपये प्रदाय किया गया।मछली पालन सहायता योजना अंतर्गत परसादो सिदार एवं शिवकुमार को आईस बॉक्स तथा विजय चौहान को जाल का वितरण किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 हितग्राही छबिला चौहान, तुलसी चौहान, हेमलता साहू, अशोमती साहू एवं राजकुमारी पटेल का आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें श्याम लाल को 15 हजार 400 रुपये तथा गणेशराम, बोधराम एवं जगजीवन को 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा विभाग अंतर्गत संचालित सौर सुजल योजना के तहत जनकराम सिदार, कन्हैया पटेल एवं ललित कुमार यादव को 3 एचपी/डीसी सबमर्सिबल पम्प प्रदाय किया गया। 5 स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाण-पत्र एवं 5 विद्यार्थियों का निवास प्रमाण-पत्र बनाया गया.
इसी तरह दिव्यांग सहायता योजना के तहत खुशी नायक, लता खडिया, रंजनी साहू, चंपा साहू को श्रवण यंत्र एवं बबली विश्वकर्मा को बैसाखी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों को तसर विकास विभाग योजना के तहत लाभान्वित किया गया। इनमें ललित गुप्ता को 93 हजार, विष्णु को 69 हजार 500 रुपये, मिथीला प्रधान को 59 हजार 300 रूपये तथा फुलमती सारथी को 59 हजार 300 रुपये प्रदाय किया गया. पीएमईजीपी योजना अंतर्गत वेंकट सांई प्रसाद को कम्प्यूटर सर्विस के 4 लाख 75 हजार रुपये तथा विकास यादव को ऑटो पार्ट्स के लिए 6 लाख 30 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन बिहान के तहत 5 हितग्राहियों को राशि प्रदाय किया गया। स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत व्यक्ति शौचालय के 5 पात्र हितग्राही को प्रमाण-पत्र दिया गया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI