रायगढ़ में सेना भर्ती रैली 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक, छग में पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
Recruitment will be done on 5967 police posts in Chhattisgarh HC lifts ban medical graduate students get contractual appointment order issued
छग में पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, HC ने हटाई रोक
बिलासपुर : छग में जल्द ही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी क्योकि हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है. पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटा दिया गया है. वहीं शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को छूट मिलेगी. नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा कर रहे जवानों के बच्चों को भी छूट दी जाएगी. अब फिजिकल टेस्ट के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
इस मामले में वकील की तरफ से पेश किए गए दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायगढ़ में सेना भर्ती रैली 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक
दुर्ग : सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 4 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है.
इस रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था. ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शोर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए से खबर किया गया था.
उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के गेट पर रिपोर्ट करना है. उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं, व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जे आई ए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है.
जिला प्रशासन की तरफ से उम्मीदवारों के लिए रुकने और रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों पर आवेदन 9 दिसंबर से लिए जाएंगे
बिलासपुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पाण्डे नगर, वार्ड 44 शंकर नगर, वार्ड 22 डॉ. भीमराव अम्बेडकर नगर के आंगनबाड़ी केन्द्रों 83, 60, 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर, वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर, वार्ड क्रमाकं 21 गुरूघसीदास नगर, वार्ड क्रमांक 45 शहीद हेमू कालानी नगर, वार्ड क्रमाकं 46 गणेश नगर, वार्ड क्रमांक 60 कपिल नगर, वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवट नगर एवं वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुर सुंदरी नगर के आंगनबाड़ी केन्द्रों 149, 17, 3, 7, 191, 196, 170, 123, 162, 261 एवं 263 में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्त होनी है. इच्छुक आवेदिका 9 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में सीधे या पंजीकृत डाक के जरिए आवेदन कर सकती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
चिकित्सा स्नातक छात्र-छात्राओं को मिली संविदा नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
रायपुर : राज्य सरकार ने MBBS 2017-2018 बैच के 87 जूनियर डॉक्टर्स को अनुबंध के तहत 2 साल के लिए संविदा सेवा पर कई अस्पतालों पर नियुक्त किया है. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसका आदेश पत्र जारी किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



