20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, फैली सनसनी, मोबाइल और हथियार जब्त, मर्डर या सुसाइड?
Suspicious death of a 20-year-old youth due to throat slitting, body found drenched in blood in the room, sensation spread, mobile and weapons seized, murder or suicide?
रायगढ़/घरघोड़ा : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. वार्ड नम्बर 8 निवासी अभिषेक विश्वकर्मा उम्र 20 साल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग 10 बजे अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपने गले को खुद ही रेत लिया. हालांकि घटनास्थल का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. कमरे का पूरा फर्श खून से लथपथ मिला है. जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है.
पुलिस को घटनास्थल से वह धारदार हथियार बरामद हो गया है. जिससे गला रेता गया था. साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं कि आखिर अभिषेक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है.
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं. उनके नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस बारीकी से सबूत जुटा रही है. जांच को पुख्ता करने के लिए रायगढ़ से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की विशेष टीम को भी बुलाया गया. जो घटनास्थल पर मौजूद फिंगरप्रिंट्स और खून के छीटों की जांच कर रही है.
पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है. अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हत्या है या किसी और वजह से से युवक की मौत हुई. इलाके में इस रहस्यमयी मौत को लेकर चर्चा तेज है और सबकी नजर पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



