86 किलो चांदी की लूट निकली फर्जी, सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद लेनदारों से बचने राहुल गोयल ने खुद रची फिल्मी साजिश
The 86 kg silver robbery turned out to be a hoax; Rahul Goyal concocted a filmy plot to escape his creditors after losing a large sum in gambling.
रायपुर : शहर में सनसनी फैलाने वाले 86 किलो चांदी की लूट का मामला अब पूरी तरह से पलट गया है. इस लूट की झूठी कहानी खुद सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने रची थी. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कारोबारी राहुल गोयल ने क्रिकेट सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद लेनदारों से बचने के लिए खुद ही लूट की कहानी गढ़ी थी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस ने फौरन जांच शुरु की और तमाम सबूतों और पूछताछ के आधार पर आखिरकार कारोबारी ने सच उगल दिया. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि लूट की कोई वारदात नहीं हुई थी. बल्कि उसने चांदी खुद ही छिपाई थी. ताकि कर्ज से बचा जा सके.
पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठोस सबुतों के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि रायपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के आगरा से आए सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित उसकी राजधानी पैलेस में दो नकाबपोश ने दरवाजे को खटखटाया. राहुल गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरों ने कनपटी पर गन टिका दिया. इसके बाद लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया. लुटेरों ने उनके हाथ खिड़की से बांध दिया.और करीब 86 किलो चांदी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए. और जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए. कारोबारी को सुबह 11 बजे होश आया. सने किसी तरह खुद को बंधनों से मुक्त किया और फौरन पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वारदात के बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया. आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी. आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए. आसपास के इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस की टीमें रायपुर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा थी..
राहुल गोयल रायपुर में राजधानी पैलेस स्थित एक किराए के फ्लैट में रहकर जेवर का कारोबार करता है. इस वारदात की खबर के बाद रायपुर के अन्य सर्राफा कारोबारियों में भी डर का माहौल पैदा हो गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



