महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ छुरा में हुआ सम्मान, राजिम के विधायक रोहित साहू सम्मेलन में हुए शामिल
The beneficiaries of Mahtari Vandan Yojana were honored in Chhura, Rajim MLA Rohit Sahu attended the conference
गरियाबंद/छुरा : शासन के निर्देषानुसार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान सम्मेलन सांस्कृतिक भवन छुरा में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र रोहित साहू ने कार्यक्रम में शामिल होकर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा श्रीमती तोकेष्वरी मांझी ने किया. विधायक साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को अमल में लाने का कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है. आज महिलाएं अपनी छोटी जरुरतों के लिए परिवार पर आश्रित नही है. चाहे अपने व बच्चों के स्वास्थ्य व सुपोषण की बात हो या अपनी बिटिया के सुनहरे भविष्य को लेकर सुकन्या समृद्धि में खाता खुलवाने की बात हो चाहे बचत कर किसी रोजगार से जुड़कर स्वालबंन होने की बात हो. उन महिलाओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रहा है. आगामी समय में भी यह योजना जारी रहेगा.
जिला कार्यक्रम में अधिकारी अषोक पाण्डेय ने कहा कि जिले में करीब 1 लाख 83 हजार महिला इस योजना से लाभान्वित हो रहे है. प्रतिमाह 1 हजार के मान से रकम उन्हें अंतरित हो रही है. महिलाएं उक्त रकम का इस्तेमाल महिलाएं अपने बेहतर स्वास्थ्य एवं सुपोषण तथा स्वालंबन के लिए कर रहे है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया. साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीन का भी सम्मान किया गया. इस दौरान व्यंजन प्रदर्षनी, गीत, कुर्सी दौड़, बैलून फुलाने जैसे प्रतियोगिता भी रखा गया. जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग लिया.
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, श्रीमती लक्ष्मी साहू जनपद सदस्य सुश्री खिलेष्वरी ध्रुव, श्रीमती हेमलता नेताम, श्रीमती शांति बाई, जनपद सीईओ छुरा, फिंगेष्वर,पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद' रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



