सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, चाकू मारकर कत्ल की कोशिश करने वाले मुलजिम धनराज गहरेवाल को पुलिस ने दबोचा
The accused of breaking the lock of an empty house and committing theft was arrested from Rajasthan, the police caught the accused Dhanraj Gahrewal who tried to murder by stabbing.
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
रायपुर : प्रार्थी डॉ. उमेश चंद तिवारी ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर डी.डी.नगर में रहता है और प्रार्थी और उसकी पत्नि बालाजी मेडिकल कालेज मोवा में कार्यरत है. 9 नवम्बर 2024 को सुबह करीब 8:30 बजे दोनों अपने घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गये थे. शाम करीब 7 बजे दोनों घर वापस आकर देखा तो बाहर के मेन गेट का लॉक लगा हुआ था.
मेन गेट का लॉक खोलकर अंदर जाकर देखे तो अंदर के दरवाजे का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. दरवाजा खुला हुआ था और अंदर प्रवेश करने वाले दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था. कमरे की लाइट जल रही थी. हाल का सामान फैला हुआ था और बेड रुम में रखें तीनों आलमारी का समान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और दूसरे कमरे में रखें आलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. आलमारियों में रखा सोने, चांदी के जेवरात और नगदी रकम नहीं था. कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारियों का लॉक तोड़कर आलमारियों में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 435/24 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में प्रार्थी व उसकी पत्नि से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास के व्यक्तियों से भी पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया. घटना स्थल निरीक्षण के दौरान चोरी की घटना को किसी बाहरी गिरोह द्वारा अंजाम देना मालूम हो रहा था.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बाहरी गिरोह को फोकस करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा मामला में मुखबीर लगाने के साथ ही अज्ञात आरोपी के बारे में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली. और आरोपी को चिन्हांकित करते हुये आरोपियों को राजस्थान अजमेर के केकड़ी में लोकेट किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम को राजस्थान अजमेर रवाना किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा अजमेर केकड़ी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी महावीर बगरिया तथा कैलाश बगरिया को पकड़कर मिले सबूतों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया.
आरोपी महावीर बगरिया तथा कैलाश बगरिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चांदी के जेवरात और नगदी रकम 9,500/- रुपये और वारदात में इस्तेमाल 1 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत करीब 40,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया था.
गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड में लेकर एक अन्य आरोपी की तलाश करने टीम राजस्थान कंकड़ी गयी. जहां एक अन्य आरोपी अमित सोनी पिता बघराज सोनी, उम्र 34 साल पता पुरानी चौक केकड़ी, राजस्थान को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने का कंगन और सोने का राधा-कृष्ण लिखा हुआ लॉकेट 1 नग बरामद किया.
इस मामले में शामिल अन्य आरोपी संजय बगरिया, महेन्द्र बगरिया घटना दिनांक से फरार है. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं.
इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी डी.डी. नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, महेंद्र सिंह राजपूत, कुलदीप द्विवेदी, उपेंद्र कुमार यादव तथा आर. महिपाल सिंह, किसलय मिश्रा, संदीप सिंह, अजय चौधरी, प्रवीण मौर्य, टीकम साहू, अभिषेक सिंह, विकास क्षत्री एवं थाना डी.डी. नगर सउनि. पुसऊ राम धरमवंशी, आर. सुदर्शन राजपूत व हेमंत पटेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. महावीर बगरिया पिता भुवान बगरिया उम्र 55 साल निवासी मोटला थाना सावर जिला केकड़ी अजमेर राजस्थान
02. कैलाश बगरिया पिता छीतर बगरिया उम्र 24 साल निवासी मोटला थाना सावर जिला केकड़ी अजमेर राजस्थान
03. अमित सोनी पिता बघराज सोनी उम्र 34 साल निवासी पुरानी चौक, केकड़ी, राजस्थान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी धनराज गहरेवाल गिरफ्तार
रायपुर : प्रार्थी अजय ध्रुव ने 22 दिसंबर 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज करीब 5 बजे मैं घर के सामने स्थित तालाब में मुंह कान धो रहा था. मेरी मां घर के सामने ही रोड को पानी से साफ कर रही थी. उसी समय मेरे पड़ोस में ही रहने वाला धनराज गहरेवार वहां पर आकर रोड को क्यो गीला कर रही है. बोलकर मेरी मां को गंदी गंदी गालिया देने लगा. मना करने पर जान से मार देने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार नोकदार चाकू से जान से मार देने की नियत से सीना और पेट में वार किया. मेरी मां बचने के लिये रोड में दौडी तो उसके पीछे भाग में भी वार किया. मैं भी बीच बचाव करने दौडा तो धनराज गहेरवार चाकू सहित वहां से भाग गया और मेरी मां पडोसी केशरी के घर के अंदर घूसकर अपनी जान बचाई.
अगर मेरी मां केशरी कन्नौजे के घर के अदर नही गयी होती तो निश्चित ही धनराज मेरी मां कल्याणी ध्रुव को जान से मार देता. चाकू से मारने से मेरी मां को चोटे आयी थी. जिससे काफी खून निकल रहा था. मेरी मां को एम्बुलेस से मेकाहारा अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया हॅूं.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान मुखबीर की खबर पर आरोपी धनराज गहरवाल को हिरासत में लेकर साक्षियान की उपस्थिति में बयान लिया गया. वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू और घटना के समय आरोपी द्वारा रखे गये गमछा को जप्त किया गया. आरोपी से जप्त लोहे का चाकू धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से उक्त धारा जोडी जाकर आरोपी धनराज गहरवाल के खिलाफ जुर्म का सबूत पाये जाने से 23 दिसंबर.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



