घर के पीछे खेत में मिली 4 महीने की मासूम बच्ची की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
The body of a 4-month-old innocent girl was found in the field behind the house, sensation spread in the area, family members were crying inconsolably, police started investigating
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक 4 माह की मासूम बच्ची का शव घर के पीछे खेत के गड्ढे में मिला है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी. परिजन जागे तो बच्ची अपनी बिस्तर पर नहीं थी. बच्ची के अचानक गायब हो जाने से अपहरण की आशंका जताई जा रही थी.
स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने खोजबीन शुरु की. जिसके बाद कुछ ही घंटों में घर के पीछे खेत में एक गड्ढे में बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर पहचान की पुष्टि की.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा. इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



