छत्तीसगढ़ में हत्या में तब्दील हुआ पानी का विवाद, 48 घंटे के भीतर एक नाबालिग और महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Water dispute turned into murder in Chhattisgarh, 4 accused including a minor and a woman arrested within 48 hours
मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जमीन और पानी के विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र के दामापुर गांव का है.
मिली जाकारी के मुताबिक 11 जुलाई 2025 की सुबह मृतक दरेश महिलांग अपने खेत में पानी देखने गए थे. एक दिन पहले उनका शैलेन्द्र महिलांग, लाभो महिलांग, सूरज महिलांग और एक नाबालिग के साथ विवाद हुआ था. सभी आरोपी पहले से ही खेत के पास मौजूद थे.
आरोपियों ने दरेश महिलांग पर खेत में पानी रोकने का आरोप लगाया. इसके बाद शैलेन्द्र ने तब्बल, लाभो ने लाठी से सूरज और नाबालिग ने कुदरी से हमला कर दिया. दरेश के बेटे अश्वनी ने बचाने की कोशिश की. लेकिन आरोपियों ने उसे भी धमकाया. घायल दरेश को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली साइबर सेल, सिटी कोतवाली और फास्टरपुर थाने की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की.
पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर की खबर के आधार पर 12 जुलाई को शैलेन्द्र कुमार महिलांग और लाभोराम महिलांग को गिरफ्तार किया. पूछताछ में शैलेन्द्र महिलांग उम्र 45 साल, लाभो महिलांग उम्र 70 साल, सूरज महिलांग उम्र 22 साल, किरण बाई महिलांग उम्र 36 साल आरोपियों ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में कत्ल करना कबूल किया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो कुदरी भी बरामद कर ली है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
शैलेन्द्र महिलांग पिता लाभोराम उम्र 45 साल
लाभोराम महिलांग पिता पीलादास उम्र 70 साल
सूरज महिलांग पिता शैलेन्द्र उम्र 22 साल
किरण बाई महिलांग पति शैलेन्द्र उम्र 36 साल
एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



