पटरी में खून से लथपथ मिला बच्ची का शव, रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आई 5 साल की मासूम, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

The body of a girl found soaked in blood on the tracks, a 5-year-old innocent girl was hit by a freight train on the railway track, condition critical

पटरी में खून से लथपथ मिला बच्ची का शव, रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आई 5 साल की मासूम, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दीपका थाना क्षेत्र के शांतिनगर स्थित रेलवे पटरी पर 6 जून बुधवार सुबह 5 साल की मासूम बच्ची आकृति सारथी खून से लथपथ पड़ी मिली. राहगीरों ने उसे देखा और फौरन परिजनों को खबर दी. परिजन उसे नाजुक हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे.
डॉक्टरों की जांच में बच्ची के सिर पर गहरी चोट पाई गई. जिसके चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना कैसे हुई, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है. बच्ची रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची. यह अब तक रहस्य बना हुआ है. अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ उसके माता-पिता और दो अन्य लोग भी थे. लेकिन वे भी घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए.।परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घायल बच्ची के पिता का नाम शिव सारथी है. जिला अस्पताल चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि बच्ची ट्रैक पर कैसे पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB