ससुराल से गायब युवक की 7 दिन बाद जंगल के बीच नदी में मिली लाश, बाइक के साथ जलाकर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The body of a youth missing from his in-laws' house was found in a river in the middle of the forest after 7 days, it is suspected that he was burnt and thrown along with his bike

ससुराल से गायब युवक की 7 दिन बाद जंगल के बीच नदी में मिली लाश, बाइक के साथ जलाकर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव अधजले हालत में आज ओडिशा के जंगल में मिला है. शव नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला है. युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका है. साथ ही शव के पास से बरामद उसकी बाइक भी जलकर खाक हो चुकी है. ग्रामीणों से खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी उम्र 35 साल के रुप में हुई है. वह मूल रुप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था. जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था. बीते 7 दिनों से युवक लापता था. परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था. इसके बाद से वो न तो लौटा. और न ही उसकी कोई खबर नहीं मिली. परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशूदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी.
फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या कर शव को बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB