कमल फूल का झंडा लगी स्विफ्ट में फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर चालक हुआ रफूचक्कर, रोकने के लिए पंप कर्मचारी ने किया पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद
The driver ran away after filling the full tank of petrol in the Swift with the lotus flag, the pump employee pelted stones to stop him, the incident was captured on CCTV
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित पेट्रोल पंप में कार में फूल टैंक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए कार चालक रफ्फू चक्कर हो गया. कमल फुल का झंडे लगे इस कार को रोकने के लिए पंप के कर्मचारी ने कार पर पथराव कर रोकने की भी कोशिश की लेकिन वाहन चालक कार सहित भागने में कामयाब हो गया. स्विफ्ट कार मे 3100 रु का पेट्रोल भागने की वारदात सीसीटीवी मे कैद हो गई. जिसके बाद पंप के कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत रतनपुर थाने मे की जिसके बाद से पुलिस कार चालक की तलाश सरगर्मी से कर रही है. इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई है.
बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सुभाष पेट्रोलियम स्थित है. 6 मार्च सुबह करीब 4:45 बजे एक सफेद रंग की मारुति डिजायर कार पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप पहुंची. जहां तैनात कर्मचारी को टैंक फुल करने कहा गया. उस कार में 3101 रुपए का पेट्रोल डाला गया. जब कर्मचारी तेल भरने के बाद टंकी का ढक्कन लगा रहा था. उसी दौरान बिना पैसे दिए कार चालक कोरबा पेंड्रा मार्ग की ओर भाग गया.
सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि उस कार में पीछे नंबर प्लेट नहीं लगा था. वही सामने भी रोशनी पड़ने की वजह से नंबर प्लेट नजर नहीं आ रहा. बताया जा रहा है कि कार के अंदर दो लोग सवार थे. जिनकी उम्र 30 से 35 साल होगी. ₹3000 से ज्यादा का पेट्रोल भराकर बिना पैसा दिए भागने वाले कार चालक के खिलाफ सुभाष पेट्रोलियम के मैनेजर रवि कुमार चंद्राकर ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है.
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर और चालक की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
▶ इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जिससे पेट्रोल पंप संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



