प्रदेश में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, 78 वें वर्ष में फहराया गया 78 फीट का तिरंगा

The festival of Independence Day was celebrated with great pomp and joy in the state 78 feet tricolor was hoisted in the 78th year

प्रदेश में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, 78 वें वर्ष में फहराया गया 78 फीट का तिरंगा

बड़ी करेली में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बड़ी करेली : बड़ी करेली में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और अमर शहीदों की पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण के साथ हुआ. साथ ही विभिन्न विद्यार्थीगण (आर्मी) थल सेना और फौजी वर्दी में दिखाई दिए. विद्यार्थियों ने बैंड बाजे के साथ भारत माता और देशभक्तों के जयकारे के साथ ही मार्च पास्ट के लिए कूच किए. सभी विद्यार्थी कक्षा एल.के.जी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया.
जिसमें नित्य, ड्रामा, कविता, गीत, भाषण आदि सम्मिलित थे. जिसमें देशभक्ति नृत्यों से लेकर, जल ही जीवन है, व्यसन से दूर रहो, योग जैसे अनेक विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी. जो वहां उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया.
प्रधान पाठक सी. एम. साहू ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, और शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह महापर्व संपूर्ण देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. साथ ही देश के विकास में प्रत्येक विद्यार्थियों का नैतिक गुणों का विकास की जरुरत है. शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावको के बीच उचित तालमेल रहे. जब शिक्षक और अभिभावक दोनों मिलकर कार्य करते हैं. तभी देश के विकास में भावी भविष्य के कर्णधार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होगा.
इस मौके पर अभिभावक समिति से अध्यक्ष रोशन लाल साहू, उपाध्यक्ष तुलेश्वरी साहू, शिक्षाविद यादराम निषाद सदस्यों में भोज बाई भारती, दीपेश्वरी, पदमनी सिन्हा, सतरूपा यादव, कमलनारायण निषाद, परमेश्वर साहू, अनिल साहू, कमलेश साहू, मंजू सारथी, रामनारायण आनेश्वरी, लोकेश साहू, देवेंद्र साहू, सतीश यादव, सुखदेव वर्मा, मुकेश साहू, व अन्य अभिभावक सम्मिलित थे वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं में टिकेश्वर ध्रुव, गोदावरी साहू, कांति निषाद, भूपेंद्र साहू, उत्तम साहू, जागेंद्र साहू, भाग्यश्री साहू, ओमकार साहू, कुंती साहू, उपासना यादव, मनोज साहू, गीतेश्वरी साहू, आदि शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जिला पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा की मौजूदगी में जिला पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया. उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के बलिदान से मिली है. हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए. सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. सभी को आपसी सौहार्द्र और सद्भाव के साथ रहना चाहिए. हम सभी सरकार की मंशानुसार विकास कार्यों को गति देकर जिले का नाम रोशन करें.
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ  संबित मिश्रा ने स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी अपने पद के दायित्वों एवं कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें. सभी अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी से समय पर अपने कार्य संपादित करें और शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं. उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर छत्रपाल सिंह कंवर, उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकार अमिता साहू, स्टेनो  राजेंद्र वैष्णव, जनक पाटले,भगवती पाटले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण

महासमुंद : महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया. खाद्य मंत्री दयाल बघेल ने जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस मौके पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे.
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया. परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 11 टुकड़ियों ने सलामी दी.
मंत्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं कपोत आकाश में छोड़े गए. उसके बाद प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई. मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया.
मुख्य अतिथि बघेल ने जिले में निवासरत शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया. इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आजादी के 78 वें वर्ष में 78 फीट का तिरंगा

आरंग : सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्ष के मौके पर 78 फीट के भव्य तिरंगे की शोभा यात्रा निकाली गई. जो कि आरंग विधानसभा का अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा है. जिसे देखने के लिए लोगों की जमकर भीड़ लग गई. पूरे रास्ते भारत माता की जयकारों से गूँजने लगा. जो विद्यालय से शुरु होकर, हाई स्कूल मैदान, नेता जी चौक, बस स्टैण्ड, आजाद चौक से होते हुए नगर के मुख्य ध्वजारोहण स्थल तक संपन्न हुआ.
इस मौके पर विद्यायल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विष्णु प्रसाद सोनकर, अध्यक्षता लखन लाल सोनकर, विशिष्ट अतिथि, शंकर लाल सोनकर, मदन मोहन सोनकर, धर्मराज सोनकर, तोकेराम सोनकर, भूपेश सोनकर, धन्नू राम सोनकर, मदन लाल सोनकर, सावत सोनकर,  रामानंद सोनकर, पचकौड सोनकर, दुकालू सोनकर, संदीप सोनकर,  योगेंद्र सोनकर रहे.
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे, मां भारती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के पश्चात ध्वजारोहण से किया गया. स्काउड गाइड, रेडक्रॉस व मार्चपास्ट की टुकड़ी सहित उपस्थित जनों ने तिरंगे को सलामी दी.
इस मौके पर बच्चों ने गीत कविता भाषण की प्रस्तुति दी और देश भक्ति गीत ने तो सबका मन मोह लिया. जिसे हर घर तिरंगा के साथ पेरिस ओलम्पिक के थीम पर तैयार किया गया था.
आजादी के इस पर्व पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये आजादी मातृभूमि के लाखों वीरों के बलिदानों के फलस्वरूप मिली है. हम सभी का कर्तव्य है कि हम इसकी कद्र करें. इस तिरंगे का सम्मान करें. आज हम आजाद तो हो गए हैं. लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं. जहाँ अभी भी हम गुलाम नजर आते हैं. हमें इन सारी परिस्थितियों से बाहर निकलना होगा. गुलामी की मानसिकता का त्याग करना होगा. हर लोगों के हाथों में काम सबको अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य मिले तो ही सच्ची आजादी प्राप्त होना सार्थक होगा.
विद्यायल के अध्यक्ष  छत्रधारी सोनकर ने सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश के वीर सिपाही दिन रात सीमा पर तैनात रहते हैं और हम उनकी वजह सुख पूर्वक जीवन जी पा रहे हैं. हमें हर उन वीरों का सदैव सम्मान करना है और जब भी देश की मांग हो समर्पण का तो हमें तैयार रहना चाहिए.
इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव  सूरज सोनकर, सह सचिव सतीश सोनकर, प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, उप प्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा, प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन, सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान, श्रीमती आरती सचकपुर, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी हंसराज जलक्षत्री, स्काउट प्रभारी लक्ष्मी नारायण पटेल, गाइड प्रभारी श्रीमती मेनका निषाद सहित सभी शिक्षकों पालकों व विद्यार्थियों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान ने आभार प्रदर्शन करते हुए किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

शा. हायर सेकंडरी स्कूल देवभोग में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने किया ध्वजारोहण

देवभोग : राष्ट्रीय गौरव के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने हायर सेकेंडरी स्कूल देवभोग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में ध्वजारोहण कर सभी गणमान्य जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अद्वितीय त्याग और अटूट समर्पण के साथ सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का स्मरण श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस मौके पर देवभोग स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के छात्र-छात्राओं,शासकीय कन्या शाला एवं बालक शाला देवभोग, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ध्वजारोहण के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. जिन्हें विधायक ध्रुव ने पुरुस्कृत भी किया.
विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम,शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल देवभोग, कन्या शाला देवभोग, बालक शाला देवभोग, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवभोग के बच्चों ने संयुक्त रुप से प्रभात फेरी भी निकाली. वहीं बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति को विधायक ध्रुव ने सराहनीय बताया.
उन्होंने वीर शहीदों की त्याग, समर्पण और देश के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी में निस्वार्थ भाव समर्पित होना एक गर्व का बात है. ऐसे वीर शहीद कई सदियों के बाद जन्म लेते हैं. जो सिर्फ देश के प्रति समर्पण और त्याग के लिए भारतवर्ष में जन्म लेते हैं. ऐसे वीर शहीदो पर हमें गर्व है और हमेशा हम भारतवासी इनके ऋणी रहेंगे. उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में सराहनीय प्रस्तुति करने वाले को विधायक द्वारा सम्मानित भी किया गया.
कार्यक्रम में ये रहें मौजूद
उक्त कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, जनपद सदस्य होरीलाल साहू, सुशील यादव (अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद स्कूल) अरुण सोनवानी (कांग्रेस जिला महामंत्री)  भाजपा नेता चंद्रशेखर सोनवानी, समाजसेवी बिलभद्र यादव, अनामो बघेल सभी संस्था के प्राचार्य एवं स्कूल स्टाफ समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मुस्लिम समाज के मुत्वल्ली (अध्यक्ष )ने फहराया तिरंगा,आजादी में शामिल भारत के वीरों कों किया याद

कवर्धा : कवर्धा मुस्लिम समाज के मुत्वल्ली (अध्यक्ष ) हनीफ अंजुम ने मस्जिद के सामने बड़े शान से तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान के बाद स्वंत्रता दिवस के खास मौके पर उन स्वंत्रता सेनानियों कों याद किया. उनके बलिदान कों याद करते हुए अध्यक्ष हनीफ अंजुम ने कहा कि हमें आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है. इस आजादी के लिए हमारे देश के लाखों लोगों कों कुर्बानी देनी पड़ी. उनको सताया गया. सूली पर चढ़ाया गया. जेल में डाला गया. अंग्रेजो द्वारा बर्बरता क़ी हदें पार क़ी गयी. फिर भी हमारे देश के वीर सपूतों ने हिम्मत नहीं हारी. अपनी जान देकर वतन क़ी हिफाजत की. सबने मिलकर इस भारत क़ी आन बान शान कों झुकने नहीं दिया. हमें गर्व है उन महान स्वंत्रता सेनानियों पर, हम सब उनके इस महान कार्य कों हमेशा याद रखेंगे. भारत देश क़ी आन बान शान के लिए हमेशा अपना अमूल्य योगदान देने कों तत्पर रहे.
हनीफ अंजुम ने बताया क़ी इस मस्जिद में आजादी के समय से ही लगातार हर साल ध्वजारोहण किया जाता रहा है. इस खास मौके पर (अध्यक्ष) हनीफ अंजुम के साथ साथ, मुस्लिम जमात कवर्धा के अन्य पदाधिकारी व सदस्य वरिष्ठजन, नौजवान सभी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

15 अगस्त को मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा

आरंग : 15 अगस्त दिन गुरुवार समय सुबह 9:30 बजे स्थान जौहरे आज़म चौक गाज़ी नगर बिरगांव मे झंडा फहराया गया उसके बाद जौहरे आज़म चौक से गाजी नगर गेट, बुधवारी बाजार, व्यास तालाब चौक होते हुये गाज़ी नगर में तिरंगा यात्रा का खत्म की गई.
मुस्लिम समाज के सभी नौजवान साथियों ने इस पद यात्रा में हिस्सा लिया. और यौमे आज़ादी की सभी को मुबारक बाद पेश की. यौमे आज़ादी के मौके पर हज़रत सैय्यद मूसा शहीद के आस्तानऐ आलिया में मुस्लिम जमात आरंग के लोगो ने परचम कुसाई की रस्म अदा की. जिसमे पूरी मुस्लिम जमात ने देश में शान्ति और एकता के लिए दुआ की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर मोहम्मद शेख फारूक अशरफी ने फहराया तिरंगा

रायपुर : यौमे आजादी की 78वी वर्षगांठ के मौके पर बैरन बाजार के मुस्लिम समुदाय के द्वारा जामा मस्जिद बैरन बाजार रायपुर के सामने हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम रखा गया.
इस प्रोग्राम में जामा मस्जिद बैरन बाजार के इमाम कारी मोहम्मद इमरान साहब ने झंडा फहराया और यहां मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाया और सलामी पेश की. 
मुस्लिम समाज बैरन बाजार के इस प्रोग्राम में मुख्यरूप से कारी  मोहम्मद इमरान साहब, मौज्जन अब्दुल लतीफ साहब, एडवोकेट मो. शाहिद खान साहब, मोहम्मद शाहिद खान, मो.नासिर उल्ला, अबूबक्र रहमान, अहसान भाई, मोहमद फहीम, मोहम्मद आसिफ, अस्सु,  रियाजुद्दीन, जाकिर मोहम्मद, शेख महबूब, सैय्यद सैफ शाह, अरविंद दीक्षित ब्लॉक पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड से- शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मोहम्मद मजीद फहीम, गौतम यादव, वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, मोहमद शेख, फ़ारूक़ अशरफी, सैफुल्लाह, अजय राय, बालेश्वर सोना और शाहिद समेत बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए.
प्रोग्राम के आखिर में सभी को खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb