कण-कण से देश का निर्माण होगा और गण-गण से देश मजबूत बनेगा- शैलेश पांडेय, दीपक बैज ने राजीव भवन में किया ध्वजारोहण

The country will be built by every particle and the country will be strengthened by every person - Shailesh Pandey Deepak Baij hoisted the flag at Rajiv Bhawan

कण-कण से देश का निर्माण होगा और गण-गण से देश मजबूत बनेगा- शैलेश पांडेय, दीपक बैज ने राजीव भवन में किया ध्वजारोहण

कण-कण से देश का निर्माण होगा और गण-गण से देश मजबूत बनेगा- शैलेश पांडेय

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही : 78 वें स्वतंत्रता के पावन मौके पर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण पहले किया गया. जिसमे नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश जालान, समाज सेवी पवन सुल्तानिया, ज़िला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने मिलकर किया.
इस कार्यक्रम पेंड्रा के बजरंग चौक में आयोजित हुआ जहां बड़ी तादाद में समाज सेवी और पालिका के कर्मचारी गण और शहर के गणमान्य जन और स्कूल के बच्चे मौजूद थे.
मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय ने कहा कि पेंड्रा को हमारी सरकार ने ज़िला बनाया और जिले वासियों का सालों पुराना सपना साकार हुआ और उसके बाद जिला हॉस्पिटल और अन्य शासकीय कार्यालय बनाये गये और एसडीएम कार्यालय भी बनाया गया. इसके अलावा रोड पूरे जिले में बहुत बढ़िया बनाई गई और भी विकास के काम पूरे हुए. सभी पार्षद साथियों को बधाई दी. जिन्होंने नगर में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. शैलेश ने कहा कि इसी तरह कण कण से ही देश का निर्माण होगा और गण गण से देश सशक्त बनेगा.
अध्यक्ष राकेश जालान ने नगर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दिया और कहा कि उनके कार्यकाल में नगर को पंचायत से पालिका बनाया गया. इसके लिए नगर वासियों को बधाई दिया।स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और ड्राइंग और पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगियों में भाग लिए प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी किया गया.
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पार्षद रामा बघेल, पूर्व अध्यक्ष इक़बाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुणा, शंकर पटेल, जयदत्त तिवारी, जैलेश सिंह, सुनीता तिमोही, सुशीला देवी, रामनिवास तिवारी, पंचमलाल केसरी, कुबेर दत्त, पुरुषोत्तम गोयल, शरद गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, भावना, शकुंतला एवं अन्य पार्षद मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में ध्वजारोहण किया

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया और इस मौके पर कांग्रेसजनों के नाम अपना संबोधन भी दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देता हूं.
उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें याद दिलाता है अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदानों, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की. जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर जेल यातना सह कर स्वतंत्र भारत का लक्ष्य हासिल किया. हम उन सभी ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पुण्य स्मरण करते हैं. पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञ है.
साथियों, हमारे द्वारा स्वाधीनता के लक्ष्य को प्राप्त करना तो महत्वपूर्ण था ही. लेकिन उससे भी ज्यादा उल्लेखनीय है हमारे स्वाधीनता संग्राम का अनोखा तरीका. महात्मा गांधी और कई असाधारण एवं दूरदर्शी विभूतियों के नेतृत्व में हमारा राष्ट्रीय आंदोलन अद्वितीय आदर्शों से प्रेरित था. गांधीजी और अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया. भारत के ज्वलंत उदाहरण का अनुसरण करते हुए हमारे स्वाधीनता संग्राम की आधारशिला- ‘सत्य और अहिंसा’ को पूरी दुनिया के कई राजनीतिक संघर्षों में सफलतापूर्वक अपनाया गया.
आजादी के बाद संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक पंथ निरपेक्ष गणराज्य की स्थापना के साथ ही हमारा संविधान देश के आम आदमी के अधिकारों का रक्षक है. साथियों बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला हो रहा है. संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित तरीके से हमला हो रहा है.
ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की भूमिका देश के लोकतंत्र और भारत के संविधानिक मूल्यों को बचाने के लिये और बढ़ जाती है. हमें गर्व है कि अपनी इस जिम्मेदारी को हमारा नेतृत्व भली-भांति समझता है. हमारी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत के लोगों की आवाज लगातार उठा रही है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी संविधान को बदलने की बातें सामने आई, लेकिन देश की जागरुक जनता ने संविधान विरोधी तत्वों की मंशा पर पानी फेर दिया.
साथियों पिछले चुनावों में हमें आशातीत सफलता नहीं मिली. लेकिन जनता ने हमें एक मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार पर निगरानी रखने का महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपा है. केंद्र में और राज्य मे भी हम अपनी इस जबाबदारी को बखूबी समझते हैं.
छत्तीसगढ़ में 5 सालों तक हमारी सरकार थी. हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया अस्मिता से लेकर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिये काम किया. कांग्रेस के 5 सालों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई. किसान, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति/जनजाति और वंचित वर्ग कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केंद्र बिंदु थे. हमारी सरकार ने ग्रामीण छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने के न सिर्फ ठोस योजना बनाया उनका प्रभावी क्रियान्वयन करवाया. यह सुनिश्चित किया गया किसानो को तेंदुपत्ता संग्राहकों को वनोपज संग्राहकों को खेतिहर मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी क़ीमत मिले.
हमने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से गरीबों के बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा देना सुनिश्चित करवाया. हाट बाजार क्लिनिक, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से हमने हर नागरिक तक इलाज पहुंचाया. कांग्रेस की सरकार को जनता अब याद कर रही है.
जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb