प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहा अपराध का ग्राफ, डबल मर्डर से थर्राई राजधानी, दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

The graph of crime in the state is not decreasing, the capital is shaken by double murder, two youths stabbed to death, five accused in custody

प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहा अपराध का ग्राफ, डबल मर्डर से थर्राई राजधानी, दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में न्यू ईयर से पहले डबल मर्डर हो गया. चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की फरसी गोदकर कत्ल कर दिया. खबर पर पहुंची पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्यारों की तलाश में जुटी है. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंगोराभांठा इलाके की बताई जा रही है. चांगोराभाठा में बीती रात त करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्णा यादव और बजरंग दल के खंड संयोजक सचिन बडोले शराब पी रहे थे. इस दौरान एक और ग्रुप वहां पहुंचा. दोनों ग्रुप में पुराणी दुश्मनी थी. और वे भी शराब पीने लगे. इस दौरान कृष्णा यादव और सचिन बडोले का उन युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर से मारा. जिससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना के बाद दोनों युवकों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां देर इलाज के दौरान एक युवक ने देर रात 3 बजे दम तोड़ दिया. जबकि दूसरे युवक की  सुबह 7 बजे मौत हो गई. मृतकों का नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले बताया जा रहा है. इस मामले में 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी मिली है. दोनों पक्ष के लोग एक ही मोहल्ले के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में धारा 103(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर पुलिस की विशेष टीम द्वारा वारदात के बारे में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया. टीम के सदस्यों द्वारा मामले में फौरन कार्यवाही करते हुए आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल 4 आरोपियों और 2 नाबालिग समेत 6 को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी/अपचारी द्वारा त्वरित में हुए विवाद को लेकर कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले की पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर कत्ल करना कबूल किया गया. जिस पर सभी 6 को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पत्थर जप्त कर कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. खाम सिंग साहू पिता स्व प्यारे लाल साहू उम्र 47 साल निवासी शिव नगर राम मंदिर के पीछे चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर.
 02. दुर्गेश साहू पिता खाम सिंग उम्र 23 साल निवासी शिव नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर.
 03. डालेंद्र साहू पिता फेरहा राम साहू उम्र 18 साल निवासी साकेत बिहार कॉलोनी, ड्रीम इंडिया स्कूल के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर.
 04. एवन कुमार साहू पिता थाम सिंग साहू उम्र 18 साल निवासी शिव नगर, राम मंदिर के पीछे चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर.
 05. नाबालिग 2 बालक.

वहीं दूसरा मामला आमानाका इलाके का है. जहां धीरेन्द्र राजपूत पर चाकू से हमला किया गया. जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद आमानाका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस बात का जानकारी सामने नहीं आई है कि आरोपियों ने किस बात को लेकर युवक को चाकू मारा है. घटना के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि इन दिनों राजधानी में अपराधों की बढ़ते ग्राफ  एक गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं. प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से खतरे की घंटी है. बल्कि यह समाज के समग्र विकास और शांति के लिए भी एक बड़ी चुनौती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI