आंगन में खेलते-खेलते बुझ गया घर का चिराग, दो वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों ने करैत को भी खोजकर मार डाला
The light of the house went out while playing in the courtyard, a two-year-old child was bitten by a krait snake, died during treatment, and the family was in mourning.
धमतरी : धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है. घर के आंगन में खेलते समय करैत सांप के काटने से महज दो साल के मासूम की मौत हो गई. मासूम को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना से नाराज परिजनों ने सांप को खोजकर मार डाला. इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल पैदा कर दिया है. यह मामला मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दानीटोला वार्ड में दो साल का बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था. तभी बेहद जहरीला करैत सांप अचानक आंगन में घुस आया और बच्चे को डस लिया. परिजनों ने जब बच्चे की तबीयत बिगड़ते देखी तो उसे फौरन जिला अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक ज़हर पूरे शरीर में फैल चुका था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी. घटना से नाराज परिजनों ने सांप को खोजकर मार डाला. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
डॉक्टरों का कहना है कि करैत का जहर बेहद खतरनाक होता है. और ऐसे मामलों में मिनटों की देरी भी जानलेवा साबित होती है. घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सांप की खोज शुरु की और कुछ ही देर बाद उसे पकड़कर मार डाला. सांप का शव भी मौके पर देखा गया. जिससे पुष्टि हुई कि वही घातक करैत इस दर्दनाक हादसे का कारण था.
यह घटना न सिर्फ़ इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है. बल्कि ग्रामीणों को रात के समय बच्चों को बाहर खेलने से बचने की चेतावनी भी दे गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



