प्यार में पागल प्रेमी पहुंचा थाना, बोला- मुझे लड़की चाहिए बात खत्म…नहीं तो थाने में करुंगा सुसाइड, ख़ुदकुशी की धमकी देकर प्रेमिका को दिलाने की मांग पर अड़ा
The lover, crazy in love, reached the police station, said - I want a girl, the matter is over… otherwise I will commit suicide in the police station, adamant on the demand of getting his girlfriend by threatening suicide
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म.. नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा. पुलिस युवक को समझाती रही. लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइ करने की तैयारी में है.
मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष वर्मा उम्र 24 साल मूलतः रीवा का रहने वाला है. वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है. उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसकी जानकारी घर वालों को होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई. परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से युवक को मना किया.
प्यार में पागल युवक थाने पहुंचा और टीआई के सामने ही युवक लड़की को दिलाने जिद करता रहा और बार-बार खुदकुशी करने की धमकी देता रहा. पुलिस युवक को समझाती रही. लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया. लेकिन थाने में ही बार-बार सुसाइड करने की धमकी दे रहा था. युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है. वहीं उसके परिजनों को भी खबर दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



