जिला साहू संघ गरियाबंद का सामाजिक निर्वाचन शांति एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न, प्रवीण साहू अध्यक्ष और पुष्पा जगन्नाथ साहू चुनी गईं उपाध्यक्ष

The social election of District Sahu Sangh Gariaband concluded peacefully and harmoniously, Praveen Sahu was elected president and Pushpa Jagannath Sahu was elected vice president.

जिला साहू संघ गरियाबंद का सामाजिक निर्वाचन शांति एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न, प्रवीण साहू अध्यक्ष और पुष्पा जगन्नाथ साहू चुनी गईं उपाध्यक्ष

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के साहू संघ का बहुप्रतीक्षित सामाजिक निर्वाचन स्थानीय साहू छात्रावास में अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. शनिवार की सुबह से ही समाजजन उत्साहपूर्वक मतदान स्थल पर पहुंचते रहे और कुल 358 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए 3 उपाध्यक्ष (पुरुष) पद के लिए 4 उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए 2 और संगठन सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे. पारदर्शी प्रक्रिया और शांत वातावरण में मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए. इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण साहू (ग्राम बेलर) ने विश्वास प्राप्त कर विजय हासिल किया. उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर देवराज साहू (छुरा) निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष (महिला) पद पर पुष्पा जगन्नाथ साहू (बोरसी) ने जीत दर्ज की. संगठन सचिव पद पर ठाकुर राम साहू (किरवई) और सुनीति साहू (बहेरपाल) निर्विरोध निर्वाचित हुए.
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने राजिव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की. निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा. निर्वाचन अधिकारी उद्यो राम साहू (रायपुर), चंदशेखर साहू और उनकी टीम ने निष्पक्षता और पारदर्शिता का परिचय देते हुए चुनाव सम्पन्न कराया. विजय के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने भगवान राजिम लोचन एवं माता राजिम मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-शांति की कामना की.
परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने विजयी पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं. इस मौके पर कमलेश साहू, जगदीश साहू, नेहरु साहू, अनिल साहू, प्रकाश साहू, सोमप्रकाश साहू, मोतीराम साहू, पुष्पा साहू, तनु साहू, इंदु साहू, शत्रुघ्न साहू, राकेश साहू सहित कई समाजजन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t