दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो हादसों में शिक्षक समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 लोग घायल, इलाज जारी, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

Two bikes collided head-on, tragically killing two people, including a teacher, in two accidents, with eight injured, and treatment ongoing. Speeding was the cause of death.

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो हादसों में शिक्षक समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 लोग घायल, इलाज जारी, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

धमतरी : धमतरी जिले की सड़क एक बार फिर से खून से लाल हो गई. यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी के गगरा पुल के पास मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे. जिसमे दिलेश्वर कोसले और जामिनी कंवर (29) सवार थे. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई. हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
हादसा इतना भीषण था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक टक्कर में दूसरी बाइक सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें धमतरी के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
शिक्षक हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रूप में याद कर रहे हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है. फिलहाल हादसे की जांच जारी है.
हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रुप में याद कर रहे हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है. फिलहाल हादसे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टक्कर, ड्राइवर की मौत
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. जिसमे ड्राइवर की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग घायल हो गए.
हादसा ग्राम कमरीद के पास हुआ है. जांजगीर-चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र की है. जहां एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए. हादसे के लोगों की चीख पुकार मच गयी. घटना की खबर मिलते सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बीडी महंंत अस्पताल भेजा गया. वही मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t