रेत-मुरुम से भरा ट्रैक्टर पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में इस हादसे के बाद गहरा शोक का माहौल
A 22-year-old man died tragically on the spot when a tractor carrying sand overturned, leaving the village in deep mourning.
सक्ति : सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही ई. कासा गांव में रेत-मुरुम से भरी ट्रैक्टर के पलटने से 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने साथियों के साथ गौशाला के पीछे नाला क्षेत्र से रेत-मुरुम निकालकर ट्रैक्टर में भर रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके नीचे दबने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर डभरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक की पहचान अंकित सारथी पिता शिव प्रसाद सारथी उम्र 22 साल निवासी कासा के रुप में हुई है. गांव में इस हादसे के बाद गहरा शोक वातावरण है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



