15 दिसंबर से जारी पटवारियों की हड़ताल आज खत्म, काम पर लौटेंगे लेकिन बनी रहेगी संघ की नौ सूत्रीय मांग, शुरु होंगे ऑनलाइन राजस्व कार्य
The strike of Patwaris which was going on since 15th December ends today, they will return to work but the nine point demands of the union will remain, online revenue work will start
रायपुर : ऑनलाइन कामों से आ रही परेशानियों को लेकर पिछले 15 दिसंबर से जारी करीब पांच हजार से ज्यादा पटवारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है. आदर्श आचार संहिता और लोगों के कामों को देखते हुए पटवारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. आज से ऑनलाइन काम फिर शुरु हो जायेंगे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि पटवारियों से चर्चा जारी थी. आम जनता के हित में उचित फैसला लिया है. अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कामों में तेजी आएगी.
बता दें कि शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर से सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग का बहिष्कार किया था. 16 दिसंबर से प्रदेश भर के पटवारी सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर बैठे थे.
पटवारी संघ की 9 सूत्रीय मांग :
भुईंया की समस्या को दूर करते हुए संसाधन की मांग पटवारी संघ ने की है. सीनियारिटी के आधार पर जिनकी उम्र 45 साल या सेवाकाल 20 साल से ज्यादा हो चुकी है. ऐसे पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर सीधे प्रमोशन दिया जाए. राजस्व निरीक्षकों के कुल पदों का 50% पद पर सीनियारिटी के आधार पर पटवारियों को प्रमोशन दिया जाना चाहिए. शासन से साफ निर्देश जारी हो कि जब तक विभागीय जांच पूरी ना हो जाए., तब तक किसी भी पटवारी पर प्रारंभिक एफआईआर दर्ज नहीं किया जाना चाहिए. इस तरह कुल 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ ऑनलाइन कामों का बहिष्कार कर रहे थे.
लोग नक्शा, खसरा के लिए भटक रहे थे. बटांकन और नामांतरण का कार्य भी प्रभावित हो रहा था. राजस्व विभाग के अनुसार, लंबित मामले 10 हजार से ज्यादा हो गयी थी.
शासन के नियमानुसार, पटवारियों के सभी कार्यों का संपादन आरआई और तहसीलदार खुद भी कर सकते हैं. मगर, ज्यादातर तहसीलदार इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे. जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी.
लेकिन अब हड़ताल खत्म होने से अब खसरा, बी-1, नामांतरण, विभाजन जैसे राजस्व कार्यों में तेजी आएगी. जिससे आम जनता को राहत मिलेगी. पटवारी संघ ने सरकार से वादा किया है कि भविष्य में भी जनता के हितों को प्राथमिकता देंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



