पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और घर के आगंन में फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
The young man locked his wife and children in a room and committed suicide by hanging himself in the courtyard of the house, the family is in mourning, police is investigating
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक घर के आगंन में फांसी के फंदे पर लटक गया. सुबह मामले की जानकारी परिजनों को हुई. यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिसरिंगा का रहने वाला चमार सिंह राठिया 27 साल की पत्नी और बच्चे बुधवार की रात को घर में सो रहे थे. तभी चमार सिंह ने पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और घर के आंगन में फांसी के फंदे पर झूल गया.
सुबह जब उसके परिजन सोकर उठे. तो उन्होंने देखा कि चमार सिंह फांसी पर लटका हुआ है. इसके बाद मामले की खबर धरमजयगढ़ थाना में दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
इस बारे में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने बताया कि चमार सिंह को शराब पीने की आदत थी. इससे उसकी मानसिक हालत भी बिगड़ चुकी थी. ऐसे में शुरुआती जांच में फांसी पर लटकने की वजह अभी यही बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



