युवती की संदिग्ध हत्या निर्भया कांड से कम नहीं, महिलाओं संग कांग्रेसजनों ने किया चक्का जाम, बीजेपी शासन में सर्वप्रथम बहन, बेटियाँ असुरक्षित -विकास उपाध्याय
The suspicious murder of the girl is no less than the Nirbhaya case, Congressmen along with women blocked the roads, sisters and daughters are the most unsafe in BJP rule - Vikas Upadhyay
रायपुर : रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की कोटा निवासी एक 19 साल की युवती जिसकी संदिग्ध हत्या करने के बाद दरिंदों ने शव को कमल विहार की झाड़ियों में फेंक दिया. उसे इंसाफ दिलाने आज आमानाका स्थित पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी गेट के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार का विरोध किया गया. जहां क्षेत्र की महिलायें कोटा, कुकुरबेड़ा, मोहबा बाजार निवासी सहित कांग्रेसजनों ने सरकार के विरोध में चक्का जाम भी किया. उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से 16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में दरिंदों ने निर्भया के साथ किस हद तक हैवानियत की थी. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुष्कर्मी उसके कपड़े उतार कर ले गए. और बाद में इन्हीं कपड़ों से बस भी साफ की. फिर कपड़ों को जला दिया. इतना ही नहीं. निर्दोषी निर्भया और उसके दोस्त का सारा सामान भी लूट ले गए थे. कुछ सामान बिहार के औरंगाबाद से मिला तो कुछ राजस्थान के करौली के गांव से मिला था. इसके अलावा दुष्कर्मी दिल्ली की जिस झुग्गी में रहते थे. उस रविदास कैंप से भी कई चीजें पुलिस ने बरामद की थीं. ठीक उसी तरह पिछले दिनों दरिंदों ने क्षेत्र की बेटी से दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद डेड बॉडी को निवास क्षेत्र से बहुत दूर कमल विहार की झाड़ियों में ले जाकर भी फेंका. इस तरह के मामले छत्तीसगढ़ में आए दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और बीजेपी शासन आने के बाद से बढ़ते अपराध में सर्वप्रथम बहन, बेटियाँ ही असुरक्षित हो रही हैं. और बेटी बचाओ-बेटी बचाओ के नारे भी लग रहे हैं
उपाध्याय ने बीजेपी की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अगर छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान और छत्तीसगढ़ की बहन, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें.
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय घटना की खबर मिलते ही सबसे पहले मृतका के परिजनों से मुलाकात किया और इस पूरे मामले को निर्भया कांड भी बताया. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कमल विहार क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक युवती का शव मिला था. जिसकी गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ है और हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई गई थी. अभी तक पीएम रिपोर्ट नहीं आई. और न ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस तरह की जघन्य हत्याओं पर गंभीर हैं. इसीलिए उन्होंने मृतका के परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की मौजुदगी में सैंकड़ों कांग्रेसजनों के साथ आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसजनों ने मृतका युवती को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई, साथ ही मृतका के परिवार को मुआवजा प्रदान करने की भी मांग उठाई. आज धरना प्रदर्शन में मृतका के परिवारजन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, देवकुमार साहू, अशोक सिंह ठाकुर, बबीता नत्थानी, संगीता दुबे, धनंजय ठाकुर, पार्षद प्रकाश जगत, मनीराम साहू, सुन्दर लाल जोगी, डॉ. अन्नू राम साहू, वारेन्द्र साहू, राजेश पाल, सोहन शर्मा, तरूण श्रीवास, भागवत साहू, शिव सिंह ठाकुर, विकास अग्रवाल, योगेश दीक्षित, कृष्णा नायक, अभय ठाकुर, प्रकाश मानिकपुरी, विजय गिदवानी, प्रमोद कुमार (टार्जन), राजेश बघेल, कमलाकांत शुक्ला, सोहन साहू, लक्की ठाकुर, दिनेश ठाकुर, ईश्वरी नामदेव, अजय तिवारी, पम्मी चोपड़ा, शानू दीवान, योगेश तिवारी, रितेश साहू, डेमेन्द्र यदु, निरंजन पठारी, अजीत जगत, रामदास कुर्रे, कामत साहू, सोनू यादव, ईश्वर चक्रधारी, प्रकाश दास मानिकपुरी, ईश्वर जांगड़े, कुन्दन सिन्हा, सूरज साहू, अजय निषाद, दिलीप गुप्ता, मुकेश चौधरी, हेमलाल नायक, रूखमणी यादव, भीम यादव, भूपेन्दर शेरगिल, मधु नायक, तिलक सिंग, बालसिंग, धर्मेन्द्र देशमुख, नवीन मिश्रा, बिहारी लालसानी, अतर सिंग, लाखन सिंग, निलेश कुमार मिश्रा, नितिन देवांगन, आजाद वर्मा, हर्मेश दास मानिक, भूपेश देवांगन, अभिषेक भारती, रूपेश कुमार बाघमार, डीआर वर्मा, राकेश कुमार, विजय कुमार देवांगन, प्रेमसिंह ठाकुर, कमलेश निर्मलकर, भागीरथी सेन्द्रे, कैलाश सोनी, मनीष चन्द्राकर, सुनील खुटियारे, राजेश कुर्रे, विवेक जोगी, अमन गोस्वामी, राहुल मानिक, आयुष ठाकुर, कमलेश साहू, देवेन्द्र कुमार साहू, गिरधारी, सावित्री बाई तांडी, संजू तांडी, राजेन्द्र यादव, नंदलाल मुखर्जी, भोला राम साहू, बीरेश शुक्ला, रोशन, मिहिर जोशी, दुर्गा यादव, ज्योति ढोमने, स्वाति पिलारे, दिव्या बघेल, मालती महानंद, लक्ष्मी उइके, गुड्डी नेताम, मधु उइके, सिवानी नेताम, कुमारी बाई, अश्वनी, उर्मिला देवांगन, ममता कोरी, रागिनी कोरी, चंदा मिश्रा, सुनीता कुशवाहा, उमा वर्मा, पुष्पा चंद्राकर, सावित्री चंद्राकर, गायत्री, विरस, रेशमा धीवर, पुष्पा साहू, अनिता साहू, दिनेश, माया देवी, मीरा, कौशिल्या देवांगन, बरतनीन देवांगन, पुनिया यादव सहित सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस के साथी व महिलायें उपस्थित रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



