निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही गन्दगी के खिलाफ कार्यवाही, अग्रवाल मिठाई दुकान में सफाई न मिलने पर किया 10 हजार का जुर्माना

The team of the health department of the corporation is taking action against dirt, imposed a fine of 10 thousand for not finding cleanliness in Agarwal sweet shop

निगम  के स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही गन्दगी के खिलाफ कार्यवाही, अग्रवाल मिठाई दुकान में सफाई न मिलने पर किया 10 हजार का जुर्माना

रायपुर : आज नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन में गन्दगी सम्बंधित मिली जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा के नेतृत्व, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, स्वच्छता निरीक्षक राहुल की मौजूदगी में जोन 10 क्षेत्र के तहत दावड़ा कॉलोनी स्थित अग्रवाल मिठाई दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया.
इस दौरान मिठाई दुकान में गन्दगी मिली और मिली जनशिकायत सही पायी गयी. इस पर जोन 10 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित मिठाई दुकान के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना किया और मिली जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI