अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटी, हादसे में 3 नाबालिग लड़कों की मौके पर मौत, एक लड़का घायल, इलाज जारी, इलाके में पसरा मातम

The tractor overturned due to uncontrolled speed, 3 minor boys died on the spot, one boy got injured, treatment continues, mourning spread in the area.

अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटी, हादसे में 3 नाबालिग लड़कों की मौके पर मौत, एक लड़का घायल, इलाज जारी, इलाके में पसरा मातम

धमतरी : धमतरी जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके चपेट आकर तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फौरन राहत-बचाव कार्य शुरु किया गया. ट्रैक्टर के नीचे दबे नाबालिग लड़कों को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो चुकी थी. वहीं एक को गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव की तरफ मोगरा निवासी प्रीतम चंद्राकर पिता हरीश चंद्राकर, मयंक ध्रुव पिता चंद्रिका ध्रुव, चर्रा निवासी हुनेंद्र साहू पिता नरेंद्र साहू और बानगर निवासी अर्जुन यादव चारों प्रीतम के घर की ट्रैक्टर को लेकर घूमने निकले थे.
बताया जा रहा है कि चर्रा गांव से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रैक्टर में बैठे चार लड़के नीचे दब गये. इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर जहां तीन नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं अर्जुन यादव घायल हो गया. जिसे पुलिस की मदद से इल्लाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि मृतकों में से दो लड़के ग्राम मोंगरा और एक चर्रा गांव का रहने वाला था. स्थानीय ग्रामीणों की खबर पर कुरुद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने इस हादसे पर मर्ग कायम करने के साथ ही हादसा कैसे हुआ. चालक के पास लाइसेंस था या नही. इन सारे बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी है. वहीं हादसे की जानकरी के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.
हादसे के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर नाबालिगों को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति कैसे मिली? ट्रैक्टर की चाबी उन्हें किसने दी? क्या वाहन मालिक ने लापरवाही बरती?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI