रायपुर में गर्लफ्रेंड को 30km कराई सैर, साथ बैठकर खोजता रहा ठिकाना, सुनसान जगह मिलने पर घोंटा गला, तेजाब से जलाया, आरोपी विवेक गिरफ्तार

Took girlfriend on a 30km ride in Raipur, kept looking for a place to stay with her, strangled her to death after finding a deserted place, burnt her with acid, accused Vivek arrested

रायपुर में गर्लफ्रेंड को 30km कराई सैर, साथ बैठकर खोजता रहा ठिकाना, सुनसान जगह मिलने पर घोंटा गला, तेजाब से जलाया, आरोपी विवेक गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया, आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया. युवक पहले लड़की को बाइक से घुमाने के लिए लेकर गया, इस 30 किलोमीटर के सफर में वह बाइक चलाने हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा. जब सुरक्षित जगह मिल गई तो उसने वहां लड़की का गला घोंट दिया. पुलिस ने आरोपी विवेक सेंन्द्रे को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी 2025 को प्रार्थी गंगा के द्वारा अपनी भांजी कुमारी रचना सोना के अपने घर गीता नगर से कहीं चली गई है और नहीं मिल रही है कि खबर पर गुम इंसान दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया. जिसकी खबर लाल उमेंद सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को दी गई.
जिसमें मामले की गंभीरता और मामला महिला संबंधी होने से आसपास के इलाकों के फुटेज और तकनीकी आधार पर और आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ कर गुम इंसान की बरामदगी और किसी अनहोनी घटना होती है तो कठोर से कठोर कार्यवाही करने निर्देश मिलने के बाद दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम और अमन कुमार झा, CSP आजाद चौक के मार्गदर्शन में फुटेज और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ करने पर संदेही विवेक के ऊपर शक हुआ.
शक के आधार पर संदेही से पूछताछ करने पर 2 दिनों तक गुमराह करता रहा. जिससे लगातार पूछताछ किया गया. आखिरकार आरोपी टूटकर अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि मृतिका रचना सोना से प्रेम सम्बन्ध था और मेरी शादी किसी और लड़की से हो रही थी. जिस  वह नाराज थी और बार-बार शादी करने का दबाव बनाती थी और नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी देती थी और बार-बार मिलने बुलाती थी. जिससे परेशान होकर 30 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 1- 2 बजे के बीच कत्ल करने की नीयत से प्लान बनाकर अनुपम गार्डन के पास बुलाया और अपने वाहन एक्टिवा में बैठाकर घूमने चलते है बोलकर थाना अमलेश्वर के खमहरिया के खार के एक झोपड़ी में ले गया.
जहां पर फिर मृत्तिका के द्वारा शादी करने और शादी नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी. जिससे मौका देखकर दोनों हाथों से गला दबाया जिसके उसकी मौत हो गई और वहां से भाग कर आ गया. आरोपी की निशानदेही पर मृत्तिका के शव को अमलेश्वर के खमहरिया खार से बरामद किया गया और फॉरेंसिक की टीम से भी मौके पर प्रारम्भिक परीक्षण कराया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
विशेष योगदान- निरी. रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी सरस्वती नगर,उ. निरी. लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती, ज्ञान चंद्र साहू, बच्चन सिंह पावले, और टिकम साहू, साइबर सेल और टीम.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI