ससुराल से फरार महिला लौटी और प्रेमी से करवा दिया पति का मर्डर, पत्नी और ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार, इधर गला घोंटा और फिर करंट लगाकर ले ली जान

The woman who had fled from her in-laws' house returned and got her husband murdered by her lover, the wife and boyfriend were arrested, here she strangled him and then killed him by electrocution

ससुराल से फरार महिला लौटी और प्रेमी से करवा दिया पति का मर्डर, पत्नी और ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार, इधर गला घोंटा और फिर करंट लगाकर ले ली जान

ससुराल से भागी महिला लौटी और प्रेमी से करवा दिया पति का मर्डर, आरोपी पत्नी  और ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में पति की हत्या के मामले में कुछ घंटो बाद आरोपी प्रेमी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के सामने ही प्रेमिन ने गैंती से वारकर युवक की हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि, युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और दो दिन पहले ही वापस लौटी थी. आरोपी प्रेमी का नाम युवराज निषाद है. जो मुंगेली जिले के रौनीकापा गांव का रहने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अमरनाथ केंवट की पत्नी का युवराज निषाद से प्रेम प्रसंग था और उसकी पत्नी भाग गई थी. इसके बाद 2 दिन पहले ही वापस आई थी. फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अमरनाथ की हत्या की साजिश रची और प्रेमी उसके घर पहुंचा.
यहां पत्नी के सामने ही प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ की हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया था. वारदात की खबर के बाद पुलिस सक्रिय हुई. इसके बाद आरोपी प्रेमी युवराज निषाद, आरोपी पत्नी को घटना के कुछ घंटो बाद अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पति ने प्रेमी से मिलने-जुलने से रोका तो पत्नी ने पहले मारपीट कर गला घोंटा और फिर करंट लगाकर ले ली जान

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ गांव के गोरियारी टोला में शुक्रवार की देर रात पत्नी ने प्रेमी ट्यूशन शिक्षक हरिओम के साथ मिलकर पति को करंट लगाकर मार डाला. मृतक की पहचान गांव के टुनटुन झा के पुत्र सोनू कुमार झा उम्र 30 साल के रुप में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सोनू कुमार टोटो चलाता था उसके शरीर पर अलग-अलग जगहों पर जख्म के निशान थे. दाहिने हाथ में करंट लगाया गया था. दोनों आंखें और सिर पर गहरी चोट के निशान बने थे. स्वजन को शनिवार की अल सुबह घटना का पता चला.
खबर पर थानाध्यक्ष सदल बल पहुंचे. वहां का जायजा लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. स्वजन ने सोनू की पत्नी पर शंका जताई. पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी बयां की.
पुलिस ने सोनू के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया. जबकि उसका प्रेमी ट्यूशन शिक्षक हरिओम फरार हो गया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने जांच की है. सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय पांडेय ने भी मौके का जायजा लिया.
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले तथ्यों पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. घटना के पर्दाफाश को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है. जल्द ही पूरी कहानी साफ कर दी जाएगी. बताया गया कि सोनू देर रात टोटो चलाकर घर लौटा.
पत्नी अस्मिता झा उम्र 27 साल ने उससे विवाद शुरु कर दिया. दोनों के बीच हाथापाई हुई. बाद में प्रेमी गांव के ही हरिओम झा को बुलाकर मारपीट की. इसके बाद गला घोंट दिया. इससे भी जी नहीं भरा तो बिजली तार को उसके हाथ में बांधकर करंट लगा दिया.
शनिवार की सुबह सोनू के पिता जागे और घर के भीतर गए तो बेटे को अर्द्धनग्न हालत में खून से लथपथ देखा. आनन-फानन में उसे उठाकर डाक्टर के पास ले गए. जहां मृत घोषित कर दिया गया. बताया कि घर के पिछले रास्ते से प्रेमी ट्यूशन शिक्षक हरिओम उसके घर में दाखिल हुआ. बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. प्रेमी घटना के बाद में उसी रास्ते से वापस लौट गया. उसने घर का पिछला दरवाजा आगे की तरफ से बंद कर दिया. साल भर पहले आरोपित ट्यूशन शिक्षक हरिओम उम्र 25 साल ने अस्मिता के बच्चे को होम ट्यूशन देने शुरु किया था.
इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार परवान चढ़ने लगा. कुछ दिनों पहले दोनों को सोनू ने रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया था. तब से ट्यूशन शिक्षक हरिओम का उसके घर आना-जाना बंद हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB