पुलिस की सायरन सुनकर युवक भागा, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
The young man ran away after hearing the police siren, died a painful death after being hit by a train at the railway station, the family members blamed the police
रायगढ़ : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है. यहां करीब रात 10 बजे से 10:30 के बीच एक युवक की लाश रेलवे स्टेशन की चौहद्दी में पार्सल ऑफिस के पास पटरी पर मिली है. रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर समारोह में राज्यपाल आने वाले हैं. एहतियातन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी रुटिंग के मुताबिक रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड के सामने से गुजरी.
पुलिस की सायरन सुनकर युवक वहां से भागा और उसे पार्सल ऑफिस के पास तेज रफ्तार से आती एक ट्रेन के चपेट में आ गया. जिसमें उसका एक पैर कट गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस द्वारा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई.
इस मामले में पता चला है कि मृतक श्याम गोरख निवासी निवासी सोनिया नगर वहां पहले ऑटो ड्राइवर था. फिलहाल अभी वह जिंदल स्टील के किसी कॉन्टैक्टर के अंदर लेबर का काम कर रहा था. उसके ऊपर पहले से कई मारपीट और अन्य छिटपुट भी मामले दर्ज थे.
परिजनों को इस बात की खबर मिली. तब वे लोग वहां पहुंचे. पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी. परिजनों ने पार्सल ऑफिस के पास काफी हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि कि पुलिस ने उसे दौड़ाया. जिसके बाद ट्रैक में आकर उसकी मौत हो गई.
फिलहाल मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिस भी अपने स्तर पर इसकी सघन जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है. ताकि सच्चाई पता चल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



