भाई को धमकी देने वाले युवक की कर दी हत्या, पत्थर से कुचलकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी यशवंत फौरन गिरफ्तार

The youth who threatened his brother was murdered, he was brutally killed by crushing him with a stone, the accused Yashwant was immediately arrested

भाई को धमकी देने वाले युवक की कर दी हत्या, पत्थर से कुचलकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी यशवंत फौरन गिरफ्तार

धमतरी : रात करीब 12:30 बजे धमतरी शहर के बठेना वार्ड क्षेत्र अंतर्गत नहर रोड एकता हॉस्पिटल के पास एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हिरेन्द्र साहू पिता शंकर साहू उम्र 24 साल निवासी बठेना वार्ड (मूल निवासी आलेखुटा, थाना मगरलोड) के रुप में हुई है.
वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी. धमतरी  सूरज सिंह परिहार के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच करते हुए आरोपी का तत्काल पतासाजी कर आरोपी यशवंत ध्रुव पिता लीलाधर ध्रुव उम्र 25 साल निवासी शीतला पारा मंदिर, बठेना वार्ड को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया.
शुरुआती पूछताछ में आरोपी यशवंत ध्रुव ने बताया कि मृतक द्वारा उसके भाई शिवा ध्रुव को जान से मारने की धमकी देने पर वह आक्रोशित हो गया. गुस्से में आकर पास में पड़े पत्थर से हिरेन्द्र साहू के सिर में वार कर दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सिटी कोतवाली थाना में धारा 103(1) भा.दं.सं. (BNS) के तहत अपराध क्रमांक दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया.
आरोपी
यशवंत ध्रुव पिता लीलाधर ध्रुव उम्र 25 साल निवासी शीतला पारा मंदिर, बठेना वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB