दुकान में उधारी करने पर छात्रा को मिली फटकार, लगाई फांसी, इधर पेंटर ने की खुदकुशी, एकलव्य विद्यालय की अधीक्षिका ने की आत्महत्या
A student was rebuked for borrowing money in a shop, she hanged herself, here a painter committed suicide, the principal of Eklavya school committed suicide
दुकान में उधारी करने पर छात्रा को मिली फटकार, लगाई फांसी
कोरबा : 11वीं कक्षा की छात्रा ने महज इसलिए घर में फांसी लगाकर जान दे दी. क्योंकि परिजनों ने फटकार लगाई थी. घटना ने परिजनों को एक तरह से मानसिक तौर पर तोड़ दिया है. वहीं पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की अदिति सोलंकी जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी में 11वीं की छात्रा थी. और उसके पिता अजय पाल सिंह ठेकेदार हैं. संयुक्त परिवार में बालको कर्मी बड़े पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं.
अदिति और उसके परिजनों के बीच रात में स्कूल जाने को लेकर कहासुनी हुई थी. सुबह अदिति की लाश पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अदिति जिद्दी थी और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी. अदिति ने किसी दुकान से उधार में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लिए थे. जिसे लेकर परिजनों ने उसे समझाया भी था. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि छात्रा ने घर पर सुसाइड किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पेंटर ने किया सुसाइड, लोहे के एंगल में फंदा बनाकर दे दी जान
कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक 45 साल के पेंटर राकेश चौहान ने अपने घर में लोहे के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था. शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया.
स्थानीय भाजपा नेता सरजू ने मानिकपुर चौकी पहुंचकर इस घटना की खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरु की और परिजनों के बयान दर्ज किए.
मानिकपुर चौकी में पदस्थ सुदामा पाटले के अनुसार, राकेश की पत्नी ने 12 साल पहले उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी. राकेश अपनी बेटी को अकेले पाल रहा था. जो वर्तमान में कक्षा नौवीं में पढ़ती है. पिछले कुछ साल से राकेश की मानसिक हालत ठीक नहीं थी.
राकेश शहर का जाना-माना पेंटर था. और बचपन से ही पेंटिंग का काम करता आ रहा था. शादी के बाद भी वह अपने इसी काम से जुड़ा रहा. हालांकि उसकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी और गरीबी की वजह से वह अपना इलाज भी नहीं करा पा रहा था. पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
एकलव्य विद्यालय की अधीक्षिका ने की आत्महत्या, हास्टल परिसर स्थित निवास में फंदे पर लटकता मिला शव
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से शनिवार को विद्यालय की अधीक्षिका ने अपने सरकारी निवास परिसर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब अधीक्षिका के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो विद्यालय के अन्य शिक्षकों को शक हुआ. उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अधीक्षिका की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शिक्षकों ने अधीक्षिका को फंदे से निचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. खुदकुशी के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सफाईकर्मी की लाश मिली, शौचालय में लटका था शव
धमतरी : 23 जुलाई को धमतरी जिले के नगरी बजरंग चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय में एक युवक की लाश लटकती हुई मिली थी. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक नगर पंचायत नगरी में सफाई कर्मी के रुप में कार्यरत था. बुधवार की सुबह जब स्थानीय नागरिक शौच के लिए शौचालय पहुंचे तो देख की सफाईकर्मी की लाश लटका रही थी. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं कत्ल या खुदकुशी इसकी जानकारी नहीं हुई. फिलहाल पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
युवाओं में आत्महत्या करने के मामले बढ़ रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा 18 से 30 साल के युवा शामिल हैं. NCRB की रिपोर्ट कहती है, देश में हर 4 मिनट में एक इंसान आत्महत्या कर रहा है. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है, दुनिया में हर साल करीब 8 लाख लोग आत्महत्या कर रहे हैं.
आंकड़ों की मानें तो आत्महत्या करने वालों में पुरुषों का आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले कहीं ज्यादा है. सुसाइड के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कनार्टक में सामने आए हैं. 2021 में 18-30 साल के युवाओं के सुसाइड करने का आंकडा सबसे ज्यादा ज्यादा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट कहती है, दुनियाभर में हर साल 8 लाख लोग मौत को गले लगा रहे हैं.



