पुलिस विभाग में हड़कंप, जुआरियों से जब्त 12 लाख रुपये का गबन करने वाले 3 पुलिसकर्मी तीन निलंबित, थाना प्रभारी लाइन अटैच
There is a stir in the police department, three policemen who embezzled Rs 12 lakh seized from gamblers were suspended, station in-charge was line attached
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें माना थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों पर 12 लाख रुपये की रकम हड़पने का गंभीर आरोप लगा है. यह रकम कुछ जुआरियों से जब्त की गई थी, लेकिन इसे थाने में जमा कराने की बजाय कथित रुप से गबन कर लिया गया. मामले के खुलासे के बाद थाना प्रभारी यमन देवांगन को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है. जबकि हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला को सस्पेंड कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जुआ खेल कर लौट रहे जुआरी से 12 लाख रुपये की जब्ती की थी. नियमतः यह रकम पंचनामे के साथ थाने में जमा कराई जाने चाहिए थी. लेकिन, इस रकम को हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला ने गबन की नियत से अपने पास रख लिया. ये सभी पुलिसकर्मी इस दौरान नियमित गश्त पर निकले हुए थे.
हालांकि इसकी खबर जैसे ही जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को लगी. उन्होंने सख्ती दिखाई. एसएसपी ने लिखित आदेश जारी करते हुए माना थाने के प्रभारी यमन देवांगन को लाइन हाजिर कर दिया. जबकि आरोपी हवलदार और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है.
बताया जा रहा है कि पुलिस और हारे हुए जुआरियों के बीच पहले से ही सांठगांठ थी कि जब्त राशि में से कुछ हिस्सा उन्हें भी मिलेगा. लेकिन पुलिसकर्मियों ने वादा पूरा नहीं किया. इससे नाराज होकर जुआरियों ने इस पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी.
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को जब घटना की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई की. थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरु कर दी गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच में दोषी पाए जाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है ताकि ऐसे मामलों में अनुशासन बना रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



