कोई मेरे बच्चे को अपना लेना, मैं मरने जा रहा हूं', रायपुर में चिट्ठी लिए लावारिस मिला मासूम बच्ची, महिलाओं ने किया पुलिस के हवाले
'Someone please adopt my child, I am going to die', an innocent girl was found abandoned with a letter in Raipur, women handed her over to the police
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के व्यास तालाब के पास लावारिस हालत में डेढ़ साल के बच्ची मिली है. बच्ची के साथ एक मार्मिक चिट्ठी भी बरामद हुई है. चिट्ठी में लिखा था- मेरे पास रहने की जगह नहीं है. बच्ची को छोड़ रहा हूं. इसे कोई अपना ले, मैं जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा हूं. खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है
मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बच्ची को सबसे पहले MIC सदस्य इकराम अहमद ने देखा. इकराम अहमद ने फौरन पुलिस और बाल कल्याण समिति को भी खबर दी. खबर के बाद बच्ची को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. बच्ची की देखभाल के लिए जरुरी इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस चिट्ठी लिखने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है.
बीरगांव के व्यास तालाब के पास गुरुवार की सुबह एक छोटा हाथी में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली. बच्ची के पास एक भावुक कर देने वाली चिट्ठी भी बरामद हुई. जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया.
ऐसा लग रहा है कि चिट्ठी उसके पिता ने लिखी है. इसमें उसने लिखा है, "मुझे माफ कर देना. मैं इस दुनिया में जीना नहीं चाहता हूं. मेरे पास रहने को कोई जगह नहीं है. इसलिए बच्चे को छोड़कर जा रहा हूं. बच्चे को अनाथ बना गया हूं. कोई इस बच्चे को अपना लीजिएगा. इसलिए चिट्ठी लिख रहा हूं."
स्थानीय लोगों ने जब वाहन के पास रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा. वाहन के अंदर एक मासूम बच्ची अकेली बैठी थी. उसके पास रखी चिट्ठी में लिखा था की मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं है. इसलिए बच्ची को छोड़ रहा हूं. मैं अब जीना नहीं चाहता मरने जा रहा हूं. कृपया इस बच्ची को कोई अपना ले.
इस दिल तोड़ने वाली हालत को देखकर बीरगांव नगर निगम के MIC सदस्य इकराम अहमद ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन पुलिस को खबर किया. खबर मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया और चिट्ठी के आधार पर बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



